लाइव टीवी

घने बालों से दर्द में आराम तक - कपूर के हैं ये जबरदस्‍त फायदे

Updated Dec 21, 2017 | 16:02 IST | Medha Chawla

कपूर को पूजा में तो इस्‍तेमाल क‍िया ही जाता है। इसके ब्‍यूटी और हेल्‍थ बेनेफिट्स भी बहुत हैं। यहां जानें कपूर को सेहत बनाने और सुंदरता बढ़ाने के लिए कैसे इस्‍तेमाल क‍िया जा सकता है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
Camphor

नई द‍िल्‍ली: कपूर के तमाम फायदे हैं और यह एक उपयोगी औषधि है। कपूर को कई दवाइयों में भी इस्‍तेमाल किया जाता है। हालांक‍ि इसके कई ब्‍यूटी बेनेफिट्स भी हैं। 

त्‍वचा संबंधी परेशान‍ियों में कपूर का खासा प्रयोग क‍िया जाता है। इंफेक्‍शन या जलने पर कपूर का लेप बहुत आराम देता है। यहां जानें कपूर के ये तमाम फायदे- 

- नारियल के तेल और कपूर को मिलाकर मुंहासों, जले या चोट के दाग पर लगाएं। कुछ दिनों में इनके निशान मिट जाएंगे।

Also Read: हमेशा फायदेमंद नहीं होता सलाद, खाने से घट भी सकती है इम्युनिटी

- मसल्स या जोड़ों के दर्द की शिकायत है, तो दर्द वाली जगह पर कपूर के तेल से मालिश करें। जल्द राहत मिलेगी।

- त्‍वचा अगर जल जाए तो इस पर कपूर या कपूर का तेल लगाएं। इससे जलन खत्म होगी और इंफेक्‍शन का खतरा टलेगा।

- खुजली की समस्‍या हो या त्‍वचा में फंगल इंफेक्शन हो गई हो तो प्रॉब्लम वाली जगह पर नारियल के तेल में कपूर डालकर लगाएं। आराम मिलेगा।

Also Read: घी सेवन से कम होता है वजन, जानें इसे खाने के 5 बड़े कारण

- चोट लगने, कटने या घाव हो जाने पर कपूर मिला पानी लगाने से जल्‍द आराम मिलेगा।

- नारियल तेल में कपूर मिलाएं। इसे गुनगुना कर सिर की मालिश करें और एक घंटे बाद सिर धो लें। डैंड्रफ की प्रॉब्लम खत्‍म होगी और बाल घने व मजबूत बनेंगे। 

और पढ़ें-गोभी में हैं कई पोषक तत्‍व, महिलाओं के लिए इतनी फायदेमंद

- ऑलिव ऑयल में कपूर मिलाकर सिर की मालिश करें। स्ट्रेस और सिरदर्द की प्रॉब्लम दूर होगी।

- घर में कपूर का धुआं करने से आसपास मौजूद बैक्टीरिया खत्म होते हैं। इससे इंफेक्‍शन का खतरा टलता है। 

- दांत दर्द होने पर दर्द वाली जगह पर कपूर का पाउडर लगाएं। जल्द राहत मिलेगी।

Also Read: सेंधा नमक खाने के ये फायदे आप जरूर जानें... 

- सर्दी जुकाम होने पर त‍िल या नारियल तेल में कपूर मिलाकर छाती, माथे या सिर पर लगाने से राहत मिलती है। इसके पानी से भाप लेने पर भी आराम मिलता है। 

-रात को सोने से पहले कच्चे दूध में जरा सा कपूर पाउडर डालें और रुई की मदद से इसे चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। ऐसा करने से त्‍वचा स्‍वस्‍थ व दमकदार बनेगी। 

Also Read: 600 रुपये लीटर का पानी पीते हैं व‍िराट, ये रहा उनका डाइट और फ‍िटनेस सीक्रेट 

- एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर उबालें। पानी आधा रह जाए, तो इसमें जरा-सा कपूर डालकर पी जाएं। ऐसा करने से पेट दर्द में आराम मिलता है। 

- फटी एड़‍ियों की समस्‍या दूर करने के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा-सा कपूर और नमक डालें। इस पानी में कुछ देर पैर डालकर बैठें और फिर स्‍क्रब करने के बाद गुनगुना नारियल तेल लगा लें। 

- कपूर को देसी घी में मिलाकर मुंह के छालों पर लगाएं। राहत मिलेगी।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।