लाइव टीवी

Health Tips: दही के साथ मिलाकर खाएंगे भुने हुए जीरे तो मिलेंगे ये कमाल के फायदे, कुछ दिन में दिखने लगेगा असर

Updated May 20, 2020 | 22:53 IST

भुने हुए जीरे को दही में मिलाकर खाने से स्वाद ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य फायदे भी होते हैं। यह कई गंभीर समस्याओं को दूर करने की क्षमता रखता है। रोजाना इसे सेवन करने से कुछ दिन में दिखने लगेंगे फायदे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
दही के साथ मिलाकर खाएंगे भुने हुए जीरे तो मिलेंगे ये फायदे
मुख्य बातें
  • रोजाना दही में भुने हुए जीरे को मिलाकर सेवन करें।
  • भूख और कब्ज जैसी समस्या होगी दूर।
  • दही और भुने हुए जीरे में कई पौष्टिक गुण छिपे हुए हैं।

दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, इसे हम कई तरीके से सेवन करते हैं। ज्यादातर लोग खाने के साथ दही खाना खूब पसंद करते हैं। लेकिन अगर इसमें भुने हुए जीरे के पाउडर को मिला दें, तो इसका स्वाद ही नहीं बल्कि पौष्टिक गुण भी बढ़ जाएंगे। अगर आप दही और भुने हुए जीरे को मिलाकर खाने से सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे होंगे। आइए जानते हैं, इसके खाने से आप किन-किन समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

अगर आपको भूख नहीं लगती है, या फिर कब्ज जैसी समस्या होती है तो दही में भुने हुए जीरे को मिलाकर सेवन करें। इसके अलावा भी इसमें कई गुण छिपे हुए हैं, जो गंभीर बीमारियों के खतरे को दूर करने की क्षमता रखता है।

रोजाना करें दही और भुने हुए जीरे का सेवन

  • कब्ज की समस्या इन दिनों बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं में भी आम हो चुकी है। ऐसी स्थिति में बेहद जरूरी है कि अपने खान-पान का खास ख्याल रखें। इसके अलावा दही और भुने हुए जीरे को मिलाकर खाने से पाचन क्रिया को दुरुस्त रख सकते हैं। इसमें फाइबर के गुण छिपे होके हैं, जो पाचन क्रिया के साथ-साथ कब्ज की समस्या से भी छुटकारा दिलाते हैं। दही के अलावा आप छाछ में भी भुने हुए जीरे को मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
  • सेहत अच्छी करना चाहते हो लेकिन भूख नहीं लगती है तो दही और भुने हुए जीरे को मिलाकर सेवन करें। जिन लोगों को भूख नहीं लगती उन्हें आज से अपने डायट में दही और भुने हुए जीरे को मिलाकर सेवन करना शुरू कर दें। इससे आपके काफी फायदा मिलेगा और भूख भी बढ़ेगी।
  • आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए दही और भुने हुए जीरे का सेवन करना फायदेमंद है। रिसर्च के मुताबिक दही और जीरे आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार साबित हो सतती है। क्योंकि इन दोनों खाद्य पदार्थों में विटामिन ए अधिक मात्रा में पाई जाती है।
  • हमारे शरीर में ज्यादातर बीमारियों का जड़ होता है पेट। ऐसे में अगर आप अपने पेट को स्वस्थ्य रखना चाहते हैं तो इन खाद्य पदार्थों को डायट में शामिल कर लें। बता दें कि दही में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, इसके सेवन से पेट स्वस्थ बना रहेगा और कई बीमारियों से बचे रहेंगे।
  • हाई ब्लड प्रेशर की समस्या राहत दिलाता है ये खाद्य पदार्थ। दही और भुने हुए जीरे में मैग्नीशियम की मात्रा पाई जाती है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इन तरह इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।