लाइव टीवी

44 की उम्र में दूसरी बार प्रेग्‍नेंट हुईं Diana Hayden, ये तकनीक बनी थी सहारा

Updated Apr 27, 2018 | 18:39 IST | Medha Chawla

Diana Hayden ने 2016 की शुरुआत में एक बेटी को जन्‍म द‍िया था तो पूर्व मिस वर्ल्‍ड को बधाई देने वालों की लंबी लाइन थी। हालांकि उनकी प्रेग्‍नेंसी के तरीके बारे में जानकर सभी हैरान रह गए थे। इसके करीब डेढ़ साल के बाद डायना हेडन ने एक बार फ‍िर मेड‍िकल साइंस की मदद से जुड़वां बच्‍चों के साथ प्रेग्‍नेंट होने की जानकारी दी थी।

Loading ...
Diana Hayden

नई द‍िल्‍ली : Diana Hayden की खूबसूरती और भारतीयता पर त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री बिप्‍लब देव ने कमेंट करके एक बार फ‍िर इस पूर्व मिस वर्ल्‍ड को चर्चा में ला द‍िया है। बिप्‍लब देब ने एक बयान में कहा है कि डायना भारतीय सुंदरी नहीं हैं और वह इस पैमानी पर खरी नहीं उतरतीं। उन्‍होंने ऐश्‍वर्या राय से उनकी तुलना करते हुए कहा कि ऐश्‍वर्या खूबसूरत हैं और वह वाकई इंड‍ियन ब्‍यूटी का प्रतिन‍िध‍ित्‍व करती हैं। इससे लोगों को एक बार फ‍िर डायना याद आ गईं। बॉलीवुड की छोटी और फ्लॉप पारी के बाद 1997 की ये ब्‍यूटी क्‍वीन तो गुम ही हो गई थी।

हालांकि उनके बारे में बीच-बीच में कुछ खबरें आती रहीं और इनमें से दो बड़ी न्यूज तो उनकी प्रेग्‍नेंसी की थी। या यूं कहें कि जिस तकनीक की मदद से डायना हेडन प्रेग्‍नेंट हुई थीं, उस पर दुन‍िया हैरान हो गई थी।  Diana Hayden ने दरअसल Egg Freezing तकनीक की मदद से कंसीव किया था। अपनी बेटी के समय जब वह प्रेग्‍नेंट थीं तो उन्‍होंने उससे 8 साल पहले, यानी 32 साल की उम्र में एग फ्रीज करवाया था। बेटी के जन्‍म के करीब डेढ़ साल बाद यानी नवंबर 2017 में  Diana Hayden ने फ‍िर खुलासा क‍िया था क‍ि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। 44 साल की उम्र में Diana Hayden की दूसरी प्रेग्‍नेंसी भी Egg Freezing की मदद से हुई है। 

Also Read : त्रिपुरा सीएम के विवादित बयान पर बोलीं डायना हेडन, पूर्व मिस वर्ल्ड ने दिया ये करारा जवाब

ये Egg Freezing है क्‍या 
इस प्रोसेस को मेड‍िकल साइंस में Human oocyte cryopreservation भी कहा जाता है। अगर कोई महिला अध‍िक उम्र में मां बनना चाहती है तो वह सही समय पर एग फ्रीज करवा सकती है। फीमेल कैंसर पेशंट्स के ट्रीटमेंट से पहले भी एग सुरक्षित रख लिए जाते हैं। एग फ्रीजिंग में महिलाओं की ओवरीज को हॉर्मोन के जरिए एक से ज्‍यादा एग रिलीज करने के लिए एक्‍ट‍िव किया जाता है। 

Read: मिस वर्ल्ड डायना हेडन पर त्रिपुरा सीएम का विवादित बयान, रह चुकी हैं बिग बॉस कंटेस्टेंट

फ‍िर इन अंडों को ओवरीज से निकालकर लैब में जीरो से भी कम तापमान पर रखा जाता है। ये एग बाद में महिला को गर्भधारण में मदद करते हैं। आमतौर पर 36 साल तक की उम्र तक महिलाएं एग फ्रीज करवा सकती हैं। बता दें क‍ि यहां तक का प्रोसेस IVF जैसा होता है। भारत में 15 हजार रुपये तक होने वाले इस प्रोसेस की सक्‍सेस कई फैक्‍टर्स पर ड‍िपेंड करती है जिसमें महिला की उम्र, सेहत, बीमारी, एग की हेल्‍थ, एग प्र‍िजर्व करने के तरीके, डॉक्‍टर के हुनर आद‍ि शामिल हैं। 
 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।