लाइव टीवी

Pregnancy Diet Chart: गर्भावस्था में खाने का रखना चाहिए खास ख्याल, महिलाएं डाइट में शामिल करें ये चीजें

Updated Jun 26, 2022 | 06:33 IST

Pregnancy Diet Chart: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत से हार्मोनल चेंज होते हैं, जिनसे शरीर में भी बहुत बदलाव होते हैं और इस स्थिति में बहुत सी चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में बच्चे के विकास और स्वास्थ्य के लिए डाइट पर विशेष ध्यान देना पड़ता है।

Loading ...
Pregnancy Diet
मुख्य बातें
  • सुबह के नाश्ते में खाएं ताजे फल, दलिया
  • पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए दोपहर का खाना
  • रात के खाना होना चाहिए हल्का-फुल्का

Pregnancy Diet Chart: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं दुगने पोषण की जरूरत होती है। इसलिए उन्हें हमेशा ऐसी चीजों को खाने की सलाह दी जाती है, जिनसे उन्हें ताकत के साथ-साथ एनर्जी भी मिल सके। इसके अलावा बच्चे के स्वास्थ्य और विकास के लिए भी हेल्दी डाइट का लेना बहुत जरूरी होता है। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत से हार्मोनल चेंज होते हैं, जिनसे शरीर में भी बहुत बदलाव होते हैं और इस स्थिति में बहुत सी चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं गर्भावस्था में महिलाओं की डाइट कैसी होनी चाहिए, तो चलिए जानते हैं। 

गर्भवती महिलाओं का ऐसा होना चाहिए नाश्ता, लंच और डिनर

सुबह का नाश्ता

सुबह का नाश्ता वैसे तो हर किसी के लिए बहुत जरूरी होता है, लेकिन गर्भावस्था में सुबह के नाश्ते का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। सुबह के नाश्ते में आप दलिया, सेवई, सब्जी, उपमा, ताजे फल, ड्राई फ्रूट्स, दूध और हल्के मक्खन के साथ टोस्ट खा सकती हैं। 

दोपहर का खाना

दोपहर के खाने में दाल, रायता, पनीर की सब्जी, पालक पनीर, चावल, रोटी और दही का सेवन कर सकती हैं। इससे पोषण के साथ-साथ शरीर को एनर्जी भी मिलेगी। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो गर्भवती महिला का लंच प्रोटीन, गुड फैट, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। 

Also Read: डायबिटीज में बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में असरदार है कदंब के पत्ते, ऐसे करें इस्तेमाल

शाम का नाश्ता

शाम का नाश्ता कुछ हल्का-फुल्का होना चाहिए। शाम के नाश्ते के लिए आप जूस, ग्रीन टी, दलिया, भुने हुए चने, कम मिठास वाला गाजर का हलवा, ताजे फल का जूस, ड्राई फ्रूट्स, उबला अंडा और स्प्राउट्स को डाइट में शामिल कर सकती हैं। 

रात का खाना

रात का खाना कुछ हल्का और कम कैलोरी वाला हो, ताकि पचने में आसानी हो। इसके लिए सलाद, सब्जी, छाछ, खिचड़ी, बाजरे की रोटी, दाल के साथ रोटी, वेजिटेबल पुलाव या फिर राइस। रात का खाना हमेशा हल्का और कम ही लेना चाहिए, नहीं तो अपच की समस्या हो सकती है। 

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)