लाइव टीवी

World Osteoporosis Day: सुबह खाएं ये 5 चीजें, मजबूत रहेंगी हड्डियां

Updated Jun 30, 2020 | 14:51 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हड्डियां कमजोर होंगी तो आप न सीधे बैठे पाएंगे और न ही सही से चल पाएंगे। ऑस्‍टियोपोरोसिस से बचने के लिए आप ब्रेकफास्‍ट में ये 5 चीजें तुरंत शामिल करें...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
डाइट का ध्‍यान रखा जाए तो ऑस्टियोपोरोसिस से बचा जा सकता है

नई द‍िल्‍ली: कुछ समस्‍याएं हमें धीरे से घेरती हैं और इतनी बड़ी बन जाती हैं कि इलाज में वक्‍त लग जाता है। ऑस्‍टियोपोरोसिस इन्‍हीं में से एक है जो शरीर में कैल्शियम  की कमी से होती है। 

ऑस्टियोपोरोसिस में अस्थि खनिज घनत्व (BMD) कम हो जाता है, हड्डियां खोखली व कमजोर पड़ने लगती हैं और हल्का दबाव पड़ने पर टूट जाती हैं| ऐसी स्थिति में हड्डी का फिर से जुड़ना मुश्किल हो जाता है। ऑस्टियो आर्थराइटिस में कार्टिलेज (Cartilage) अपनी इलास्टिसिटी (Elasticity) खो देता है। 

दिवाली पर खाई खूब मिठाई, फिर नमक के पानी से ऐसे घटाएं वजन

महिलाएं हैं ज्‍यादा श‍िकार 
पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में यह बीमारी ज्यादा पाई जाती है। उम्र के साथ साथ महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजोन का स्तर का घटता जाता है और उनमें ऑस्टियोपोरोसिस होने की आशंका बढ़ने लगती है। सर्वे बताते हैं कि मीनोपॉज  के बाद 10 में से हर तीसरी महिला को यह बीमारी हो सकती है। दिक्‍कत की बात ये है कि इस समस्‍या का पता देर से लगता है। 

ऐसे में अगर डाइट का ध्‍यान रखा जाए तो ऑस्टियोपोरोसिस से बचा जा सकता है। एक्‍सपर्ट्स बताते हैं कि विटामिन डी रिच चीजें खाने से ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को काफी हद तक टाला जा सकता है. अगर ब्रेकफास्‍ट में ही इन 5 चीजों को शामिल कर लिया जाए तो बेहतर रहेगा- 

1. अंडे- ब्रेकफास्‍ट में उबले अंडे या ऑमलेट लिया जा सकता है। अंडे में प्रोटीन के साथ विटामिन ए और डी अच्‍छी मात्रा में होता है। इससे हड्डियां  मजबत होती हैं। 

इतनी खूबसूरत दिखने के लिए क्‍या खाती हैं 'गोरी मेम', करीना से चुराया है सीक्रेट

2. धनिया के पत्‍ते - पोहा, ऑमलेट, पराठा... ब्रेकफास्‍ट में आप जो भी लें उसमें धनिया पत्‍ती जरूर डालें। साथ आयुर्वेद के जानकार जौ घास, अल्‍फाअल्‍फा और रोज हिप्‍स जैसी जड़ी बूटियां खाने की सलाह भी देते हैं। हड्डी मजबूत करने में मदद करती हैं। 

3. रोज सुबह जरूर लें दूध - ब्रेकफास्‍ट में दूध जरूर लें। इसे सादा या शेक बनाकर लें या फिर कॉर्नफ्लेक्‍स के साथ भी लिया जा सकता है। इसमें खूब सारा कैल्‍शियम, विटामिन डी, प्रोटीन, फॉस्‍फोरस और पोटैशियम होता है जो कि हड्डियों के लिये अच्‍छा माना जाता है।

SEX पावर बढ़ा सकता है ये दूध, जानें कब और कैसे करें सेवन

4. दही - अगर दूध से एलर्जी या सुबह दूध नहीं ले पाते हैं तो दही खाना अच्‍छा विकल्‍प होगा। दही में भी प्रोटीन और कैल्‍श‍ियम होता है जिससे हड्ड‍ियां मजबूत बनती हैं। 

5. सोयाबीन - सोयाबीन में प्रोटीन के साथ ही दूसरे जरूरी सप्‍लिमेंट्स भी होते हैं जिनसे ऑस्टियोपोरोसिस से बचा जा सकता है। 

जो लो नॉनवेज खाते हैं उनको मछली खाने से फायदा होगा। हालांकि रेड मीट से बचें क्‍योंकि इसमें फैट ज्‍यादा होता है।