लाइव टीवी

International Day of Yoga 2021: ये हैं 7 सबसे कठ‍िन योगासन, यूं ही आसानी से नहीं कर पाता है कोई

Updated Jun 21, 2021 | 11:20 IST

Yoga Diwas 2021 : योगासन हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। इस लेख में जानिए सभी योगासनों में से कौन से योगासन सबसे कठिन माने जाते हैं।

Loading ...
Hard yoga poses with names and images (Pic : Istock)
मुख्य बातें
  • हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2015 में पहली बार मनाया गया था यह पर्व।
  • योग करने से मिलती है मानसिक शांति और शरीर रहता है स्वस्थ, जानलेवा बीमारियों से भी दिलाता है राहत।
  • शीर्षासन, योगनिद्रासन और काकासन समेत कई आसन समस्त योगासनों में से सबसे कठिन माने जाते हैं।

Difficult yoga asanas : योगासन हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। प्राचीन काल से लोग गंभीर से गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए योगासन करते आ रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि योगासन करने से मस्तिष्क और शरीर के सभी तंत्र के बीच तालमेल बैठता है और सब कुछ नियंत्रित रहता है। विज्ञान के अनुसार, रोजाना योग करना बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि इससे कई क्रॉनिक और नॉन कम्युनिकेबल डिजीज से छुटकारा मिलता है। जानकार बताते हैं कि योग करने से हमारे शरीर के सभी ऑर्गन स्वस्थ रहते हैं तथा मेटाबॉलिक एक्टिविटी इंप्रूव होती है। 

जानकार बताते हैं कि योग करने के पांच मुख्य स्तर होते हैं। सबसे पहले स्तर में शरीर के अनेक महत्वपूर्ण फंक्शन मजबूत होते हैं। दूसरे स्टेट पर हमारा पूरा शरीर एक स्वस्थ दिमाग के साथ तालमेल बिठाता है। तीसरे स्तर प्राणायाम है जिसमें हमारा शरीर और मस्तिष्क दोनों शांत रहते हैं। चौथा स्तर ध्यान करने का है जहां हमारे दिमाग से हर एक प्रकार की नकारात्मक सोच निकल जाती है। अंतिम और महत्वपूर्ण ‌स्तर को समाधि कहते हैं।

कहा जाता है कि योग में अनेक प्रकार के योगासन होते हैं, कुछ योग करने में बेहद आसान होते हैं मगर कुछ योग बेहद कठिन होते हैं। कठिन योगासनों को किसी ट्रेनर के अंडर करना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर जानें समस्त योगासनों में से सबसे कठिन योगासन कौन से हैं।

योग में सबसे कठिन आसन कौन से हैं, difficult yoga positions

शीर्षासन (Headstand)

शीर्षासन को इंग्लिश में हैंडस्टैंड भी कहते हैं, यह संपूर्ण योगासनों में से सबसे कठिन योग माना जाता है। इस योग को करने के लिए शरीर में संतुलन बनाना बेहद महत्वपूर्ण होता है। संतुलन के साथ ध्यान केंद्रित करना भी इस योग का अहम हिस्सा है। रोजाना शीर्षासन करने से हमारी कमर, जांग और कंधे मजबूत होते हैं। इसके साथ यह ब्लड सरकुलेशन बढ़ाता है और संतुलन इंप्रूव करता है।

योगनिद्रासन (The yoga sleep pose OR Yoganidrasana)

हठयोग में से एक योगनिद्रासन है जिसे करना बेहद मुश्किल होता है। पहली बार में यह योगासन करना बेहद कठिन है। इस योगासन को करने से हमारा मस्तिष्क शांत होता है, फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

एट एंगल पोज (Eight- Angle pose ​)

जानकार बताते हैं कि एट एंगल पोज करना बेहद कठिन है और इसे करते समय लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है‌। अपने शरीर को योग करते समय संतुलित करना बेहद मुश्किल होता है। इस योग को करने से हमारा शरीर लचीला बनता है इसके साथ हमारे शरीर में संतुलन पैदा होता है।

काकासन (Crow Pose OR Kakasana)

काकासन दिखने में जितना आसान लगता है असल में उतना होता है नहीं है। यह आसन भी हठ आसनों में से एक है, इससे हमारे हाथ और कंधे मजबूत होते हैं इसके साथ हमारी ध्यान केंद्रित करने की क्षमता भी बढ़ती है।

हलासन (The Plow Or Halasana)

प्लो पोज जितना कठिन है उससे ज्यादा उससे मिलने वाले फायदे हैं। यह आसन करने से इंसान का पाचन तंत्र मजबूत बनता है इसके साथ वजन कम होता है। जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं उन्हें यह आसन अवश्य करना चाहिए। ‌जो महिलाएं मेनुपाॅज के सिम्टम्स ऑफ ए परेशान है उन्हें भी यह आसन करना चाहिए। ‌

गण्ड भेरुण्डासन (Formidable Face Pose OR Gandha Bherundasana)

गण्ड भेरुण्डासन करते समय ताकत की बहुत आवश्यकता होती है। नए लोगों को यह आसन देखरेख के साथ करना चाहिए। इस योग को करने के लिए आपका शरीर बेहद लचीला होना चाहिए इसके साथ आपको तालमेल बनाना आना चाहिए।

गरुड़ासन (Eagle Pose OR Garudasana)

गरुड़ासन समस्त योगासनों में से सबसे कठिन माना जाता है। इस आसन को करते समय इंसान का पूरा शरीर हवा में होता है और शरीर का पूरा भार हाथों पर होता है। यह पोज भले ही कठिन है मगर इससे मिलने वाले फायदे इंसान के लिए बेहद लाभदायक माने जाते हैं।