लाइव टीवी

इन 5 चीजों को खाने के बाद भूल कर भी ना करें दूध का सेवन, वरना दूध बन जाएगा जहर

Updated May 28, 2018 | 19:49 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

खान-पान में कुछ चीज़ें ऐसी भी हैं जिनके साथ दूध जहर का काम करता है। इस बात की जानकारी हर किसी को होनी चाहिये कि किन-किन चीजों को खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। मछली खाने के बाद दूध पीने से फ़ूड पॉइजनिंग और पेट दर्द जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
Milk and Fish

नई दिल्‍ली: दूध शब्द का नाम सुनकर आप को अच्छे स्वस्थ्य का विचार आता है। दूध में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। प्रतिदिन 1 गिलास दूध आपके लिए फायदेमंद हो सकता है लेकिन यही दूध, कभी कभी कुछ परिस्तिथियों में आपके लिए घातक भी बन सकता है।

खान-पान में कुछ चीज़ें ऐसी भी हैं जिनके साथ दूध जहर का काम करता है। इस बात की जानकारी हर किसी को होनी चाहिये कि किन-किन चीजों को खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए।

आपको बतातें हैं ऐसी ही पांच चीज़ों के बारे में जिन्हे खाने के बाद यदि दूध का सेवन किया जाए तो वह जानलेवा बन सकता है। 

इन पांच चीजों को खाने के बाद भूल कर भी ना करें दूध का सेवन

1. मछली खाने के बाद-
मछली में ऐसे तो काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है लेकिन इसे खाने के बाद दूध पीने से पाचन से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। मछली के बाद दूध पीने से फ़ूड पॉइजनिंग और पेट दर्द जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। यही नहीं ऐसा करने से शरीर पर सफेद धब्बे पड़ने की आशंका भी बनी रहती है।

2. दही खाने के बाद-
दही बनती तो दूध से ही है पर दोनों को अगर साथ खा लिया जाए तो शरीर का पाचन तंत्र खराब हो सकता है। पेट में दर्द, उलटी जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

3. उड़द की दाल के बाद-
उड़द की दाल और दूध दोनों का ही दूर-दूर तक कोई रिश्ता नही है। उड़द की दाल खाने के बाद तुरंत दूध पीने या फिर थोड़ी देर बाद दूध पीने से पाचन प्रक्रिया बुरी तरह से प्रभावित होती है। पेट में दर्द, उलटी और शरीर में भारीपन जैसी तकलीफ़ हो सकती है। ऐसे में यही सही होगा की उड़द की दाल के सेवन के 2 घंटे के अन्तराल पर ही दूध का सेवन करें।

4. खट्टे फलों के बाद-
खट्टे फलों के बाद दूध पीने से मन खराब हो जाता है और उल्‍टी होने की शिकायत रहती है। ऐसे फलों के सेवन के बाद करीब 2 घंटे बाद ही दूध पिएं।

5. तिल और नमक से बनी चीज़ों के बाद-
यदि आप कोई भी ऐसा भोजन खा रहे हैं जिसमे की तिल और नमक का इस्तेमाल हुआ हो तो 2 घंटे दूध का सेवन ना करें। ये शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।