लाइव टीवी

Frozen Shoulder: फ्रोजन शोल्डर क्या होता है और एक्सरसाइज से कैसे हो सकता है इसका इलाज, जानें यहां

Updated Sep 11, 2022 | 13:36 IST

Frozen Shoulder: कई बार लगातार कई घंटों तक बैठकर काम करने से कंधों में दर्द और जकड़न की समस्या हो जाती है, इसे फ्रोजन शोल्डर कहते है। इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ एक्सरसाइज की जा सकती है।

Loading ...
How to Remove Frozen Shoulder
मुख्य बातें
  • फ्रोजन शोल्डर से निजात पाने के लिए करें शोल्डर रोटेशन
  • नेक ट्विस्ट भी है फायदेमंद
  • दर्द से राहत दिलाएगा नमस्ते हैंड्स अप

Frozen Shoulder: कई बार ज्यादा देर तक बैठकर काम करने और लैपटॉप पर वर्क करते रहने से कंधे में दर्द के साथ-साथ जकड़न भी हो जाती है। ऐसे में कंधे को हिलाना तक मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति को फ्रोजन शोल्डर कहते हैं। हालांकि, शुरुआती दौर में फ्रोजन शोल्डर की समस्या का पता नहीं चलता है, लेकिन जब ये समस्या बढ़ने लगती है, तो फिर इसका दर्द असहनीय होता जोता है। जानकारों की मानें, तो रात के समय ये समस्या ज्यादा होती है। फ्रोजन शोल्डर की समस्या को दूर करने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज़ का सहारा लिया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि फ्रोजन शोल्डर की समस्या को कैसे दूर किया जा सकता है।

करें शोल्डर रोटेशन

एक्सपर्ट के अनुसार, फ्रोजन शोल्डर की समस्या को दूर करने के लिए शोल्डर रोटेशन की एक्सरसाइज की जा सकती है। इससे शोल्डर की मोबिलिटी अच्छी होती है। इससे कंधों पर पड़ने वाला तनाव भी दूर होता है। इसे करने के लिए सीधा बैठ जाएं और फिर दोनों कंधों को बाहर से अंदर की ओर घुमाएं। फिर अंदर से बाहर की ओर घुमाएं। इस प्रक्रिया को 8-10 बार करें। 

Also Read: Peeing Habits: रात में 2 बार से ज्यादा टॉयलेट आना है इन बीमारियों का इशारा, ऐसे करें बचाव

नेक ट्विस्ट भी है कारगर

फ्रोजन शोल्डर होने पर दर्द और जकड़न को दूर करने के लिए नेक ट्विस्ट भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे करने के लिए सीधे बैठकर गर्दन को बाएं से दाएं और फिर दाएं से बाएं की ओर घुमाएं। इससे काफी राहत मिलती है।

Also Read: Dengue Home Remedies: डेंगू का बढ़ रहा है खतरा, लक्षण दिखने पर पिएं इन पत्तों का पानी

करें नमस्कार हैंड्स अप

फ्रोजन शोल्डर से परेशान हैं, तो आप सीधे बैठकर दोनों हाथों को जोड़कर नमस्ते करें, इससे भी दर्द से निजात मिलता है। इसे करने के लिए दोनों हाथों को जोड़कर नमस्ते की पोजीशन बनाएं फिर दोनों हाथों को नमस्ते की स्थिति में ऊपर की ओर उठाते हुए नीचे की तरफ वापस लाएं। इससे कंधों को काफी आराम मिलेगा।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)