लाइव टीवी

Thyroid weight loss: डाइट में शामिल करें ये चीजें, थायराइड रोगियों का होगा वेट लॉस

Updated Mar 06, 2021 | 15:17 IST

थायराइड से पीड़ित लोग अगर अपना वजन कम करना चाहते हैं तो उन्हें कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वजन कम करने के लिए सबसे पहले उनका थायराइड लेवल नियंत्रित और मेटाबॉलिज्म रेट सही होना चाहिए।

Loading ...
Thyroid
मुख्य बातें
  • हाइपोथायरायडिज्म की स्थिति में वजन कम करना हो जाता है मुश्किल।
  • वजन कम करने के लिए मेटाबॉलिज्म रेट का सही होना है बेहद जरूरी।
  • आयोडीन और फाइबर युक्त भोजन वजन कम करने में करते हैं मदद।

नई दिल्ली. आजकल थायराइड एक आम समस्या हो गई है जिससे अधिकतर लोग परेशान हैं। कई लोग थायराइड के साथ मोटापे की समस्या से भी निजात पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं लेकिन उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। 

कई बार लोग हाइपोथायरायडिज्म के शिकार हो जाते हैं, यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर थायराइड के हारमोंस बनाने में असक्षम हो जाता है। इस अवस्था में लोगों को अपना वजन कम करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 

चिकित्सकों का मानना है कि, अगर थायराइड से पीड़ित लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं तो उन्हें सबसे पहले अपने थायराइड के लेवल को नियंत्रित करना चाहिए।

वजन जल्दी बढ़ता है?
वैज्ञानिकों का मानना है कि वजन कम करने के लिए मेटाबॉलिज्म का सही होना बेहद आवश्यक होता है। अगर किसी इंसान का थायराइड अंडरएक्टिव है तो उसका मेटाबॉलिज्म कमजोर हो सकता है। 

एक अच्छा मेटाबॉलिज्म वजन कम करने में काफी मदद करता है। वहीं अगर किसी का मेटाबॉलिज्म सही नहीं है तो उसे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। 

सही खाना हाइपोथायरायडिज्म की समस्या को कम कर सकता है?

जानकारों का मानना है कि, सही खान-पान हार्मोन फंक्शन को बेहतर बनाते हैं जिससे थायराइड की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। खाने के साथ थायराइड से पीड़ित लोगों को एक्सरसाइज भी करना चाहिए। 

कैसा होना चाहिए आपका खाना?

आयोडीन युक्त भोजन का सेवन करें
थायराइड से पीड़ित लोगों को आयोडीन युक्त खाना खाना चाहिए। थायराइड को नियमित करने में आयोडीन एक मुख्य भूमिका निभाता है। इसीलिए आपको टेबल साल्ट, मछली, डेयरी प्रोडक्ट्स और अंडों का सेवन जरूर करना चाहिए। 

फाइबर से भरपूर हो आपका खाना
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो फाइबर रिच फूड का सेवन जरूर करें। फाइबर से भरपूर खाने का सेवन करने से शरीर के अंदर मौजूद जहरीले पदार्थ बॉडी से निकलते हैं जिसकी वजह से वजन कम करने में मदद मिलती है। आपको फल, सब्जी और दाल जरूर खाना चाहिए। 

जरूर ग्रहण करें सेलेनियम रिच फूड
सेलेनियम एक मुख्य मिनरल है जो शरीर के अंदर टीएसएच हार्मोन को बढ़ाता है। सेलेनियम से भरपूर खाना खाने से फ्री रेडिकल्स शरीर से बाहर निकल जाते हैं जिसकी मदद से वजन कम होता है। आपको अपनी डाइट में ब्राजील नट्स, सार्डिन और अंडा जरूर ऐड करना चाहिए।

एंटी-इन्फ्लेमेटरी खाद्य पदार्थ वजन कम करने में सक्षम
आपको एंटी-इन्फ्लेमेटरी खाद्य पदार्थों का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इससे इम्यून फंक्शन बेहतर होने के साथ थायराइड भी नियंत्रित होता है। इससे वजन कम करने में काफी मदद मिलती है।

अपने आप को रखें हाइड्रेटेड ‌
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको हर पल हाइड्रेटेड रहना चाहिए। सही मात्रा में पानी पीने से वॉटर रिटेंशन कम होता है इसके साथ डाइजेशन बढ़ता है और शरीर में जहरीले पदार्थ कम होते हैं। 

क्या नहीं खाना चाहिए आपको?
वजन कम करने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप मिलेट्स, ज्यादा प्रोसेस्ड किए हुए खाद्य पदार्थ, सोय, स्ट्रॉबेरी, पीच, पीयर और क्रूसीफेरस सब्जियों से दूर रहें।