लाइव टीवी

Workout Tips: हाथ-पैर की चर्बी कम करने के लिए रोजाना करें ये एक्सरसाइज, दिल और दिमाग भी रहेंगे हेल्दी

Updated Jun 10, 2020 | 16:01 IST

Exercises At Home: लड़कियों को अक्सर ये समस्या होती हैं कि उनके हाथ या पैर मोटे हैं और अलग से ही दिखते हैं। अगर आप इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो इन एक्सरसाइज के जरिए हाथ-पैर टोंड और पतले हो सकते हैं।

Loading ...
हाथ और पैर की चर्बी कम करने के लिए रोजाना करें ये एक्सरसाइज
मुख्य बातें
  • पैर और हाथ पतले करने के लिए रोजाना ये एक्सरसाइज करें।
  • इन एक्सरसाइज के जरिए हाथ टोंड और पतले हो सकते हैं।
  • हाथों और पैरों से चर्बी कम करने के लिए जिम जाना जरूरी नहीं।

सही तरीके से वर्कआउट करने से आप हाथ या पैर, किसी भी हिस्से से चर्बी को घटा सकते हैं। चर्बी घटाने के अलावा आपको अपने शरीर पर भी काम करने की आवश्यकता होती है। वर्कआउट से आप न सिर्फ वजन घटा सकती हैं बल्कि शरीर बेहतर तरीके से काम भी करेगी। यह आपके हृदय को स्वस्थ रखता है और डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या के जोखिम को कम करता है। इसके अलावा स्वास्थ्य सुधार के लिए भी एक्सरसाइज बहुत जरूरी है।

अगर आप पैर और हाथ से चर्बी कम करना चाहते हैं तो आज हम कुछ ऐसे एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे जो काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। खास बात है कि इन एक्सरसाइज को आप घर पर आसानी से कर सकती हैं। इन एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करने के बाद आपको हाथों और पैरों से चर्बी कम करने के लिए जिम जाने की आवश्यकता नहीं है।

सूर्य नमस्कार- बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर सूर्य नमस्कार करते नजर आती हैं। क्योंकि वह इस एक्सरसाइज को बेस्ट मानती हैं। बता दें कि अगर आप सूर्यनमस्कार करते हैं तो आपको बाकी कोई एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है। सूर्य नमस्कार बेस्ट फिजिकल एक्टिविटी में से एक है, जिसे आप आसानी से कर सकती हैं। यह एक कंप्लीट बॉडी एक्सरसाइज है, जो शरीर के सभी हिस्सों को प्रभावित करता है। सूर्य नमस्कार में 12 अलग-अलग योगा पोज हैं, जो पूरी तरह से कार्डियोवस्कुलर वर्कआउट करते हैं। खास बात है कि यह शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डालता हैं।

पुश अप- पुश-अप्स से बेहतर कुछ नहीं है। कई एक्ट्रेसेस हैं जो इस एक्सरसाइज को रोजाना करती हैं। पुश-अप्स आपके बाइसेप्स और ट्राइसेप्स को शेप में लाते हैं और इससे उस हिस्से से न सिर्फ वजन कम होता है बल्कि टोन भी होता है। पुश-अप करते वक्त ध्यान दें कि आप इसे सही तरीके से कर रहे हो। इसके बाद आप जितना कर सकते हैं उतना करें।

लेग रेस- लेग रेस करना बहुत आसान है, इसे रोजाना करने से न सिर्फ पैरों से चर्बी कम कर सकते हैं बल्कि बेली फैट भी कम होता है। इसे करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है बल्कि आप घर पर मौजूद मैट पर लेट कर आसानी से कर सकती हैं। इसके लिए मैट पर लेट जाएं और अपने पैरों को लिफ्ट करते रहें। एक बार ऊपर ले जाएं और फिर उसे नीचे लाएं। 

रनिंग- पैरों और हाथों को पतला करने के लिए रनिंग करना बेस्ट तरीका है। दौड़ने से आपका शरीर ऊर्जावान बनता है और यह आपको जल्दी वजन कम करने में मदद करता है। यह आपके दिल को भी स्वस्थ रखता है। रोजाना दौड़ने से आपके पैर पतले हो जाएंगे। अगर आप दौड़ना नहीं चाहते हैं तो आप जॉगिंग या तेज चलने की कोशिश कर सकते हैं।

बॉल स्लैम- क्या आपने बॉल की मदद से एक्सरसाइज की है। अगर नहीं तो बॉल स्लैम एक्सरसाइज कर सकती हैं। यह पैर और हाथों के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है। बॉल स्लैम एक बेहद मजेदार वर्कआउट है। इसके लिए आपको पूरी ताकत के साथ फर्श पर गेंद को फेंकना होगा और फिर गेंद को उठाने के लिए नीचे बैठना होगा। इससे न सिर्फ हाथ, पैर बल्कि पेट के पास जमे जिद्दी चर्बी पर भी असर पड़ेगा। रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से आपको अपने हाथ और पैर की चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)