लाइव टीवी

Diabetes Diet: डायबिटीज रोगियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं ये 5 फाइबर युक्त फूड, जरूर करें सेवन

Updated Apr 10, 2023 | 15:31 IST

Foods For Diabetics in Hindi: हेल्दी रहने के लिए डेली डाइट में फाइबर युक्त फूड का इस्तेमाल करना बेहद लाभदायक होता है। ब्लड में इंसुलिन के लेवल को नियंत्रण करने में भी मददगार होता है।

Loading ...
Fiber rich foods
मुख्य बातें
  • सेहत के लिए खजाना है फाइबर युक्त आहार
  • डायबिटीज में फाइबर युक्त फलों का सेवन करना अच्छा माना जाता है
  • ऐसे मरीजों को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड चार्ट को फॉलो करना चाहिए

Foods For Diabetics in Hindi: आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी और खराब जीवनशैली की वजह से हमें कई बीमारियां आसानी से घेर लेती हैं। इन्हीं में से एक गंभीर बीमारी डायबिटीज भी है, जो पूरी दुनिया में काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके लिए संतुलित आहार और डेली रूटीन मुख्य जिम्मेदार माना जा सकता है। अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो अपने डाइट में कुछ फाइबर रिच आहार को जरूर शामिल करें। 

Also read- Causes of Fatigue: हमेशा रहती है थकान, शरीर में नहीं है जान, डाइट में आज से ही शामिल करें ये चीजें

शरीर के लिए बहुत जरूरी है फाइबर 

फाइबर इनटेक करने से शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। फाइबर रिच फूड केवल हमारे सेहत के लिए ही नहीं बल्कि हमारी बॉडी के कई अन्य परेशानियों से बचाने में भी सहायता करते हैं। ‌यह हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है इसके साथ ही फाइबर फूड्स मोटापे को भी दूर कर सकते हैं। 

फाइबर से भरपूर है अलसी 

अलसी के बीज सुपर फूड में शामिल हैं, जिसमें विटामिन्स, मैग्नीशियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड्स, फास्फोरस, मिनरल्स और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ‌फ्लैक्स सीड को आप सलाद, जूस और पाउडर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ब्राउन ब्रेड के गजब के फायदे

ब्राउन ब्रेड में काफी मात्रा में फाइबर होता है, जो हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आप इसे रोजाना नाश्ते में ले सकते हैं और अपने शरीर में फाइबर की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। 

फाइबर युक्त फलों का सेवन

डायबिटीज की समस्या से गुजर रहे लोगों को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल खाने की सलाह मिलती है। ऐसे में अंगूर, चेरी, नाशपाती का सेवन करना लाभदायक होता है। इनमें फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं और इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिसकी वजह से शुगर लेवल को बढ़ावा नहीं मिलता है। 

Also read- Health Tips: बदलते मौसम में फिट रहने के लिए आजमाएं ये जरूरी टिप्स, बीमारी से रहेंगे कोसों दूर

नट्स के फायदे

नट्स फाइबर के लिए सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। फाइबर की कमी को दूर करने के लिए पिस्ता बादाम और अखरोट का सेवन करना लाभ देता है। इन्हें नियमित तौर पर सही मात्रा में खाने से हमारा पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है।

इनको भी बनाएं अपना आहार

डायबिटीज रोगियों को अपने डाइट चार्ट में मेथी के दाने, मौसमी सब्जियां और पूर्ण अनाज को भी शामिल करना चाहिए। इनमें भी भरपूर मात्रा में फाइबर उपलब्ध होते हैं। यह सभी चीजें काफी आराम से पच जाती हैं और इसकी वजह से तेजी से ब्लड शुगर बढ़ने की संभावना कम हो जाती है।
 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)