लाइव टीवी

Weight loss: सिर्फ 7 दिन में इन पांच आयुर्वेदिक चीजों से घटता है वजन

Updated Aug 20, 2018 | 13:34 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Weight loss: मोटापा घटाने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। आयुर्वेद के इन पांच चीजों को नियमानुसार सेवन कर वजन घटाया जा सकता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspThinkstock
मोटापा कम करने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे।

नई दिल्ली: आयुर्वेद के मुताबिक मानवर शरीर कफ-पित्त और वात से संचालित होता है। जब भी इनमें आपसी संतुलन बिगड़ता है मानव शरीर बीमारियों का शिकार होता है। इसलिए वजन घटाने के लिए अगर आप आयुर्वेदिक नुस्खे अपनाना चाहते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा। कफ-पित्त और वात्त त्रिदोष कहे जाते हैं। अगर एक में भी संतुलन बिगड़ा तो वजन बढ़ने के अलावा शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है।  आज हम आपको बता रहे हैं वजन कम करने के लिए 5 बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधियां जिन्हें इस्तेमाल कर आप अपने वेट को कंट्रोल में रख सकते हैं। 

एलोवेरा 

एलोवेरा बेहद गुणकारी होता है। इसके सेवन से आप अपना वजन तेजी से कम कर सकते हैं। एलोवेरा के तमाम फायदे हैं। एलोवेरा का जेल,जूस या स्मूदी वजन घटाने का रामबाण उपाय माना जाता है। एलोवेरा को बीच से काटकर इसका जेल आसानी से निकाला जा सकता है। एलोवेरा में मल्टी विटामिन, लवण, एंजाइम, कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड, सेलिसिलिक एसिड और कई दूसरे पोषक तत्व यानी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो वजन कम करने में सहायक होते हैं।

गुग्गुल

गुग्गुल वजन कम करने के लिए एक शानदार आयुर्वेदिक नुस्खा माना जाता है। यह फैट कम करने में मदद करता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे वजन नहीं बढ़ता है। गुग्गुल के सेवन से शरीर की पाचन क्रिया सही रहती है और वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। गुग्गुल को रोजाना गर्म पानी के साथ लेने से पाचन ठीक होता है।

गार्सिनिया कैम्बोजिया

गार्सिनिया कैम्बोजिया एक प्रकार का फल होता है। इसे मोटापा कम करने के लिए बेहतरीन सप्लीमेंट के रूप में जाना जाता है। इसका उपयोग मोटापा,जठर-संबंधी घाव, वजन घटाने आदि के लिए किया जाता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता करता है। यह भूख को कम करता है। इसके सेवन से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

त्रिफला चूर्ण

आप ज्यादा चर्बी या मोटापे से परेशान है, तो त्रिफला का सेवन करे। त्रिफला चूर्ण बहेड़ा ,आंवला और हरड़ से बनता है। इसलिए इसे त्रिफला चूर्ण कहा जाता है यानी तीन चूर्ण का मिश्रण। ये तीनों चीजें शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं । त्रिफला  किसी भी आयुर्वेदिक दुकान में मिलता है।  यह कब्ज से राहत दिलाता है, हाजमे की शक्ति को ठीक करने के साथ मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और  शरीर के टॉक्सिक तत्वों को बाहर निकालता है। जानकारों के मुताबिक हर रात को त्रिफला का चूर्ण गर्म पानी में भिगोकर रखने और सुबह शहद के साथ पीने से वजन तेजी से घटता है। इसका असर आपको सिर्फ एक हफ्ते में ही दिखने लगेगा।

Weight loss: सिर्फ 7 दिन में इन पांच आयुर्वेदिक चीजों से घटता है वजन

दालचीनी

दालचीनी का इस्तेमाल अमूमन हर घर के किचन में होता है। यह सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि वजन कम करने में भी मददगार है। दालचीनी का सेवन करने से मोटापा दूर होता है। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो दालचीनी की चाय का सेवन करें। मोटापा घटाने के लिए आप दालचीनी को भी अपने डेली रुटीन में शामिल कर सकते हैं। दालचीनी लगभग हर घर के किचन में इस्तेमाल की जाती है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे शरीर के वजन घटाने में मदद मिलती है। दालचीनी की चाय में कैलोरीज नहीं होती और यह शरीर में मौजूद कैलोरीज को कम करने में मददगार साबित होती है। रोजाना दालचीनी की चाय का सेवन करने से आपके शरीर का फैट तेजी से घटता है। 


 
एलोवेरा

एलोवेरा बेहद गुणकारी है। इसके सेवन से आप अपना वजन तेजी से कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं एलोवेरा से आप किस प्रकार वजन कम कर सकते हैं। एलोवेरा के तमाम फायदे हैं। एलोवेरा का जेल,जूस या स्मूदी वजन घटाने का रामबाण उपाय माना जाता है। एलोवेरा को बीच से काटकर इसका जेल आसानी से निकाला जा सकता है। एलोवेरा में मल्टी विटामिन, लवण, एंजाइम, कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड, सेलिसिलिक एसिड और कई दूसरे पोषक तत्व यानी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो वजन कम करने में मददगार साबित होते हैं। यह शरीर के यह जहरीले तत्वों को निकालता है, मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है जिससे पाचन क्रिया ठीक होती है और वजन तेजी से घटना है। 

 Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।