लाइव टीवी

Anaemia: महिलाओं की डाइट में जरूर शामिल होनी चाहिए ये चीजें, नहीं तो हो जाएगी खून की कमी

Updated Sep 21, 2022 | 06:27 IST

Anaemia In Women: देश में आधे से ज्याद महिलाएं एनीमिया की बीमारी का शिकार हैं। इस बीमारी में शरीर में खून की कमी होने लगती है। आयरन की मात्रा घट जाती है। हीमोग्लोबिन के कारण नसों में ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है। ऐसे में डॉक्टर्स कहते हैं कि कुछ खास चीजों को डाइट में शामिल कर एनीमिया की बीमारी से बचा जा सकता है।

Loading ...
Anaemia Problem In Women
मुख्य बातें
  • भारत में आधे से ज्यादा महिलाएं अनीमिया की चपेट में
  • शरीर में खून की कमी के कारण होती है ये बीमारी
  • आयरन का भी घटने लगता है स्तर

Anaemia Diet Chart: एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 15 से 19 साल की लगभग 60 प्रतिशत लड़कियां एनीमिया की शिकार हैं। वहीं, भारत में लगभग 55 फीसद महिलाएं एनीमिया की चपेट में हैं। एनीमिया शरीर में खून की कमी से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। इंसान इस बीमारी का शिकार तब होता है, जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के नष्ट होने की दर उनके निर्माण होने की दर से ज्यादा हो जाती हैं। इसमें आयरन की कमी होने लगती है और हीमोग्लोबिन बनना भी कम हो जाता है। हीमोग्लोबिन की कमी से नसों में ऑक्सीजन का प्रवाह घटने लगता है। डॉक्टर्स के मुताबिक, एनीमिया से बचने के लिए महिलाओं को डाइट में पांच खास चीजें शामिल करनी चाहिए।

आयरन 

एनीमिया से बचने के लिए अपनी डाइट में आयरन युक्त चीजों को शामिल करें। डाइट में रेड मीट, बीन्स, दाल, किशमिश, खुबानी और हरी सब्जियों को जोड़ें। इन चीजों को खाने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है।

Also Read: Fungal Infections: चेहरे और हाथ के साथ-साथ पैरों की सफाई भी है जरूरी, हो सकता है फंगल इंफेक्शन

विटामिन्स

डाइट में विटामिन-बी, विटामिन-सी और विटामिन-बी12 युक्त चीजों को शामिल करें। संतरा, आंवला, ब्रोकली, स्टॉबेरी, टमाटर और खट्टे फल इनका सबसे अच्छा स्रोत होते हैं। इन्हें खाने से हीमोग्लोबिन संबंधी समस्या खत्म हो सकती है।

फोलेट

फोलेट शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में बहुत मददगार साबित होता है। फोलेट के लिए हरी मटर, राजमा, मूंगफली, हरी पत्तेदार सब्जियां, एवोकाडो और शतावरी जैसी चीजें खाएं। इसमें फॉलिक एसिड युक्त पालक और मसूर की दाल भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है।

Also Read: Thyroid Symptoms and Preventions: तीन तरह का होता है थायरॉइड, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

बीज

न्यूटिशनिस्ट कहते हैं कि तिल, कद्दू, तरबूज, सूरजमुखी, काजू और अलसी के बीज शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को घटने नहीं देते हैं। इसलिए एनीमिया से बचने के लिए इन्हें डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा अंडा, दूध, मांस, मछली और सोयाबीन भी शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)