लाइव टीवी

Vitamin D Fruits : धूप लेने का नहीं है समय? तो इन फ्रूट्स से करें विटामिन डी की कमी पूरी

Updated Apr 21, 2022 | 18:36 IST

Vitamin D Problem: शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए आप कुछ हेल्दी फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। इन फ्रूट्स के सेवन से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी। साथ ही शरीर को कई अन्य फायदे हो सकते हैं।

Loading ...
Healthy Fruits For Vitamin D Deficiency
मुख्य बातें
  • संतरा कर सकता है विटामिन डी की कमी को दूर
  • विटामिन डी की कमी को दूर करे आम
  • सेब से करें विटामिन डी की पूर्ति

Fruits For Vitamin D Deficiency : शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए अधिकतर एक्सपर्ट धूप में बैठने की सलाह देते हैं। लेकिन कई कारणों से हमारे शरीर को पर्याप्त रूप से धूप नहीं मिल जाता है। इन कारणों में ऑफिस में रहना, घर के आसपास धूप लेने की सुविधा न रहना, सर्दी का मौसम या फिर कोरोना का डर शामिल है। इस स्थिति में आपको अपने आहार में विटामिन डी युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। जी हां, हमारे आसपास कई ऐसे आहार हैं, जिसके सेवन से आप अपने शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं। इन आहार में कई फ्रूट्स भी हैं, जिसमें विटामिन डी भरपूर रूप से होता है। साथ ही यह फ्रूट्स कई अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं।

पढ़ें- गर्मियों में खाएं लौकी और चना दाल, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

विटामिन डी से भरपूर फल

संतरे में प्रचुर मात्रा में होता है विटामिन डी

अगर आप अपने शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो संतरे को अपने डाइट में शामिल करें। संतरा विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन डी का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यह आपके शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट कर सकता है। साथ ही कई समस्याओं को दूर करने में प्रभावी है।

केला है हेल्दी

शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए आप अपने आहार में केला शामिल करें। केला विटामिन डी के साथ-साथ अन्य पोषक तत्वों जैसे पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम इत्यादि से भरपूर होता है, जो आपकेे लिए काफी हेल्दी माना जाता है।

सेब से करें विटामिन डी की पूर्ति

सेब शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना 1 सेब खाने की सलाह देते हैं। अगर आप शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो सेब भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसलिए रोजाना सुबह 1 सेब अपने आहार में जरूर शामिल करें।

आम से करें विटामिन डी की कमी को दूर

गर्मियों में आम बहुत ही आसानी से मिल जाता है। यह विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। साथ ही यह पेट से जुड़ी परेशानी को दूर कर सकता है। इतना ही नहीं, रोजाना आम का सेवन करने से हड्डियों से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)