लाइव टीवी

Garlic Benefits: बारिश के मौसम में लहसुन की चटनी सेहत के लिए है फायदेमंद, कई बीमारियां होंगी दूर

Updated Jul 29, 2022 | 18:12 IST

Garlic Benefits For Health: बारिश का मौसम अपने साथ कई वायु जनित संक्रमण लाता है। जो कई तरह की बीमारी पैदा करता है। इन बीमारियों से बचने के लिए लहसुन की चटनी काफी फायदेमंद हो सकती है। लहसुन की चटनी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Garlic Chutney
मुख्य बातें
  • बारिश के मौसम में सर्दी, जुखाम व खांसी यह एक आम समस्या है
  • इस समस्या से निपटने के लिए लहसुन काफी फायदेमंद होता है
  • बरसात के मौसम में लहसुन का सेवन शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है

Garlic Chutney Benefits: बारिश का मौसम भले ही गर्मी से राहत देता हो, लेकिन यह अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। बारिश के मौसम में खुद का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है वरना कई बीमारियां घेर लेती है। बारिश के मौसम में सर्दी, जुखाम व खांसी यह एक आम समस्या है। इस समस्या से निपटने के लिए लहसुन काफी फायदेमंद होता है। बरसात के मौसम में लहसुन का सेवन शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। लहसुन कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लहसुन में एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं, जो मौसमी बीमारियों से लेकर  कोलेस्ट्रॉल तक की समस्या को दूर करते हैं। लहसुन का इस्तेमाल हम चटनी बनाकर कर सकते हैं। लहसुन की चटनी स्वाद में काफी टेस्टी होती है। आइए जानते हैं लहसुन की चटनी खाने के फायदे और इसे कैसे बनाकर तैयार किया जा सकता है।

Also Read- Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम में रहना है स्वस्थ? तो पिएं पपीते के पत्ते का जूस, देखें इसके फायदे

लहसुन की चटनी के फायदे
कोलेस्ट्रॉल और यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए लहसुन की चटनी रामबाण है। यही नहीं यह डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। नियमित रूप से लहसुन की चटनी का सेवन करने से शरीर का ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। लहसुन की चटनी इम्यूनिटी मजबूत करता है। लहसुन को अपने आहार में शामिल करने से संक्रमण से होने वाली बीमारियों से राहत मिल सकती हैं। बारिश के मौसम में आहार में लहसुन की चटनी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

Also Read- White Brinjal: बैंगनी नहीं खाएं सफेद बैंगन, डायबिटीज और मोटापे से मिलेगा छुटकारा

ऐसे बनाएं लहसुन की चटनी
लहसुन की चटनी बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए लहसुन और अदरक को अच्छी तरह धोकर पानी में सुखा लें। इसके बाद लहसुन की कलियों को अच्छे से छील लें। इसे टुकड़ों में काट लें। अब एक कढ़ाही में सरसों का तेल डालकर इसे गर्म करें।  तेल गर्म होने के बाद इसमें लहसुन, अदरक और इमली डालकर करीब थोड़ा भून लें। इसके बाद इसे निकलाकर ठंडा होने दें। फिर इसमें लाल मिर्च और नमक डालकर मिक्सी में पीस लें। आपकी सेहत से भरपूर लहसुन की चटनी तैयार हो जाएगी।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)