लाइव टीवी

शरीर के इन अंगों में बढ़ रहे हैं तिल और मस्से, हो सकता है एचपीवी इंफेक्शन का खतरा

Updated Dec 08, 2018 | 01:14 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Growing of wart and Mole: अचानक से अगर आपके शरीर पर मस्से या तिल की तादात बढ़ने लगी है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। क्योंकि ये एक गंभीर इंफेक्शन का संकेत दे रहा है। तो आइए जाने ये संकेत क्या है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspThinkstock
Wart And Mole

नई दिल्ली. तिल और मस्सा एक तरह से स्किन डिजीज होता है। लेकिन, जब छोटा सा तिल बड़ा होने लगे या मस्से बढ़ने लगें तो आपको सतर्क रहना चाहिए। असल में ये तिल और मस्से बढ़ने का कारण एचपीवी इंफेक्शन होता है।

तिल और मस्से शरीर के कुछ खास हिस्सों में सबसे अधिक होते हैं जैसे- प्राइवेट पॉर्ट्स, हाथ, उंगलियों, कोहनी या गर्दना पर। गंभीर बात ये है कि एचपीवी इंफेक्शन अगर बढ़ जाए तो इससे कैंसर तक का खतरा होता है। 

एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमावायरस 150 से ज्यादा वायरसों का एक समूह होता है, जो एक प्रकार से एचपीवी वायरस के कारण त्वचा पर मस्से और तिल उभर आते हैं। पुरुषों को इस रोग का ज्यादा खतरा होता है। इस बीमारी के कारण उनके प्राइवेट पार्ट्स या इसके आस-पास के हिस्से पर मस्से उभर आते हैं। 

एचपीवी वायरस कई प्रकार के कैंसर के खतरों को भी बढ़ाता है। एचपीवी इंफेक्शन कई बार खतरनाक हो सकता है क्योंकि इसके कारण कई तरह के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इस तरह के इंफेक्शन का खतरा समलैंगिक पुरुषों को ज्यादा होता है। 

Read: ठंड में जरूर खाएं ये 10 चीजें, इनसे मिलती है शरीर को गर्मी

एचपीवी संक्रमण का कारण
एचपीवी संक्रमण शरीर में किसी घाव, कटी हुई त्वचा के जरिए पहुंचता है। प्राइवेट पार्ट्स में होने वाले मस्से सेक्स रिलेशन के दौरान पार्टनर में भी फैल सकता है। यही नहीं फीमेल्स को एचपीवी प्रेग्नेंसी में फैल सकता है। 

एचपीवी संक्रमण के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। आमतौर पर इस वायरस से बचाव के लिए एचपीवी टीके लगाए जाते हैं। ये टीके 11-12 साल की उम्र में लड़के-लड़कियों को लगाए जाते हैं।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।