लाइव टीवी

खत्म हो चुके रोमांस को दीजिए फ्रेगरेंस का टच, मिलेगा नया अहसास 

Updated Dec 06, 2018 | 13:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

फ्रेगरेंस यानी खुशबू इंसान को पुरानी यादों में ले जा सकती है। कई बार ये खुशबू रिश्तों में अहम मिठास भी घोल देती है। तो क्यों कम हो चुके रोमांस को कुछ इस तरह फिर से ताजा किया जाए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
फ्रेगरेंस से पाएं रिश्ते में नया एहसास

Fragrance effect in relation: फ्रेगरेंस या खुशबू एक ऐसी चीज है जो न केवल रोमांस को फिर से नई ताजगी से भर देता है बल्कि ये उत्साह से लबरेज भी बना देता है। सेक्स लाइफ में फ्रेगरेंस का इस्तेमाल एक सुखद अहसास देता है। फ्रेस्वीट अरोमा वाले फ्रेगरेंस और एसेंशियल ऑयल थकान, स्ट्रेस, टेंशन सब छूमंतर कर देते हैं। ये मूड बूस्टर होते हैं। इसलिए आइए आज जानें की रोमांस में ये फ्रेगरेंस  कैसे काम करता है। 

विएना और बर्लिन यूनिवर्सिटी की रिसर्च में भी ये बात सामने आई है कि चंदन और लोबान (फ्रैंकिन्सेंस) में मौजूद खास केमिकल्स दिमाग के ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाता हैं। इससे लर्निंग, एटीट्यूड, हार्मोन बैलेंस और एनर्जी लेवल में भी सुधारता है। शिकागो के स्मेल एंड टेस्ट रिसर्च फाउंडेशन में अपनी स्टडीज में पाया है कि  फ्रेगरेंस या अरोमा में पुरुषों को प्रोत्साहित करने के साथ उत्तेजित करने का काम करते हैं।

पुरुषों के लिए सबसे एफेक्टिव अरोमा पम्पकिन पाई, लैवेंडर, डोनट्स, सिनैमन, लिकोरिस और ओरियंटल स्पाइसेज माना गया है।तो आइए जाने फ्रेगरेंस का यूज कैसे करें और कैसे ये सेक्सलाइफ एंज्याफुल बनाता है।

यह भी पढ़ें : Weight Loss Tips: वेट लॉस के लिए अपनाएं ये क्विक टिप्स, एक हफ्ते में तीन किलो तक होगा कम

फ्रेगरेंस मूड और रिश्ते को करते हैं इफेक्ट
फ्रेगरेंस का असर दिमाग पर सम्मोहन की तरह से होता है। फ्रेगरेंस रिलैक्सिंग, पेनकिलर और मूड बूस्टर सा होता है। सेंट, फ्रेगरेंस जैसे सेंटेड कैंडल्स न सिर्फ घर के माहौल को खुशनुमा बनाता है, बल्कि किसी के आने पर उन्हें वॉर्म वेलकम सी फीलिंग भी देती है। इसलिए अगर आप रोमांस के मूड में जब हो तो फ्रेगरेंस का टच दे कर देंखे।  

फ्रेगरेंस मदद करता है-
फूड्स ही केवल सेक्स हार्मोन को नहीं बढ़ाते बल्कि फ्रेगरेंस भी आपको सेक्सुअली एक्टिव बना सकता है। फ्रेगरेंस दिमाग के रोमांस की तरंगों को सक्रिय करते हैं और इसी कारण फ्रेगरेंस को सेक्सुअली अराउज करने वाला माना जाता है। महिलाओं में आमंड और कुकम्बर सेक्सुअल पैशन, डिजायर को बढ़ाता है। चेरी का फ्रेगरेंस ब्लड फ्लो बढ़ाता है। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।