लाइव टीवी

अमरूद को काटकर पूरा खुद खाएं, होगा हैरान कर देने वाला फायदा

Updated Dec 14, 2017 | 18:30 IST | Medha Chawla

सेहत के लिहाज से अमरूद शानदार फल माना गया है। लेकिन इसे किसी से बांटकर नहीं खाना चाहिए। जानें क्‍यों दी जाती है ये सलाह...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
Amrood ke fayde

नई दिल्ली: अमरूद सेहत के लिहाज से एक शानदार फल माना जाता है। अमरूद की तासीर ठंडी होती है। ये पेट की बहुत सी बीमारियों को दूर करने का रामबाण इलाज माना जाता है। 

अमरूद के सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। इसके बीजों का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अमरूद में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है जिससे अनेक बीमारियों में फायदा होता है। आयुर्वेद में अमरूद और इसके बीजों के सेवन के कई लाभ गिनाए गए हैं।

Also Read: गोभी में हैं कई पोषक तत्‍व, महिलाओं के लिए इतनी फायदेमंद

अमरूद को काटकर पूरा खाने के पीछे क्या है तर्क
दरअसल अमरूद के बीज काफी गुणकारी होते है। इनके सेवन से यानी इन्हें चबा चबाकर खाया जाए तो शरीर में आयरन तत्व की पूर्ति होती है। साथ ही इसके खाने से कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो सुबह खाली पेट पका हुआ अमरूद खाना फायदेमंद रहता है। 

Also Read: पुरुषों के लिए वरदान है भुना लहसुन, जानें खाने के 5 बड़े फायदे

ऐसा कहा जाता है कि अमरूद को काटकर पूरा खाना चाहिए। इसे शेयर नहीं करना चाहिए। दरअसल इसके पीछे जानकारों का यह मानना है कि पूरे अमरूद में एक बीज होता है जो आपको पूरे सर्दियों में सर्दी-जुकाम से दूर रखता है। साथ ही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।

और पढ़ें-घी सेवन से कम होता है वजन, जानें इसे खाने के 5 बड़े कारण

 इसलिए एक अमरूद को जब आप काटे तो पूरा खाएं क्योंकि आपको नहीं पता कि वो बीज कहां है जिससे आपको अमरूद खाने का संपूर्ण लाभ मिलता है। 

अमरूद है बड़ा गुणकारी और स्वास्थ्यवर्धक
पके अमरूद के बजाय कच्चे अमरूद में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है। भोजन से पहले अमरूद के नियमित सेवन से कब्ज़ की शिकायत नहीं होती है। अमरूद सेरम कोलेस्ट्राल घटा कर उच्च रक्तचाप से बचाव करता है। अमरूद के बीज को खूब चबा-चबा कर खाया जाए तो शरीर को लौह तत्व की पूर्ति होती है। 

ये भी पढ़ें-सर्दियों में डाइट में इन चीजों को करें शामिल, नहीं होगी पानी की कमी

अमरूद को काले नमक के साथ खाने से पाचन संबंधी समस्या दूर हो जाती है। पाचन क्रिया के लिए ये बेहतरीन फल है। अमरूद आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के साथ मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। साथ ही यह रोग प्रतिरोधक होने के साथ आपके शरीर की कई अशुद्धियां को बाहर कर देता है। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।