लाइव टीवी

600 रुपये लीटर का पानी पीते हैं व‍िराट, ये रहा उनका डाइट और फ‍िटनेस सीक्रेट

Updated Dec 12, 2017 | 15:55 IST | Kuldeep Singh Raghav

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड अभि‍नेत्री अनुष्‍का शर्मा से सोमवार को इटली में शादी कर ली।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली

नई द‍िल्‍ली. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाने वाले बल्लेबाज भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड अभि‍नेत्री अनुष्‍का शर्मा से सोमवार को इटली में शादी कर ली। अपनी बल्‍लेबाजी के अलावा व‍िराट अपनी फ‍िटनेस के ल‍िए भी जाने जाते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं उनके फ‍िटनेस सीक्रेट्स। 

Read: व‍िराट-अनुष्‍का बेचेंगे अपनी शादी की तस्‍वीरें, बेहद द‍िलचस्‍प है इसकी वजह

व‍िराट का डाइट प्‍लान 
- विराट को घर का बना हुआ ताज़ा खाना पसंद है। फिट रहने के लिए कम खाना खाने में विराट बिलकुल विश्वास नहीं रखते। वो जंक फूड नहीं खाते पर घर का खाना खाने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।  

- विराट खाने के शौकीन हैं और उनका मानना है कि जब तक मन हो तब तक खाना चाहिए। लेकिन साथ ही विराट जंक फूड से दूर रहने की सलाह भी देते हैं। 

Read: अनुष्का ने केवल इस शख्स को दी थी शादी की खबर, जानें कौन हैं ये

- वो फैट वाले खाने को स्वस्थ विकल्प से बदलने को सुझाव देते हैं, जैसे कि फ्राइड चिप्स की जगह आप व्हीट क्रैकर्स खा सकते हैं। ये ना सिर्फ समय समय पर लगने वाली भूख को कम करेगा पर कैलोरी के स्तर को भी काबू में रखेगा।

- पानी आपकी अच्छी सेहत के लिए सबसे जरूरी होता है और वो भी साफ और शुद्ध पानी। इसलिए विराट कोहली भी खाने से ज्यादा पीने का पान का ख्याल रखते हैं और सिर्फ मिनरल वॉटर ही पीते हैं। वह ज्यादातर एवियन वॉटर पीते हैं जोकि फ्रांस से आता है। इस पानी की कीमत 600 रुपये लीटर है। 

Read: अनुष्‍का के आते ही बदल गई थी व‍िराट की क‍िस्‍मत, 52 में से 36 शतक 2013 के बाद

- विराट हमेशा प्रोटीन से भरपूर खाना खाने की तरफदारी करते हैं क्यूंकि इससे मसल्स बनाने में मदद मिलती है। साथ ही साथ ये उन्हें कुछ शानदार शॉट्स लगाने की ताकत भी देता है। सेल्मोन, सूशी और लैम्ब चॉप्स उनके सबसे पसंदीदा हैं।

विराट कोहली का वर्कआउट
- फिटनेस को लेकर विराट कोहली के झुकाव के बारे में सभी को पता है। मैदान में शानदार शॉट्स लगाने से लेकर विकेटों के बीच तेज़ी से दौड़ने और मैदान में फोकस्ड रहने से केवल ही चीज़ साबित होती है कि विराट दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटर्स में से एक हैं। 

Read: अनुष्‍का बनीं म‍िसेज व‍िराट कोहली, क्‍या उनके के बारे में ये बातें जानते हैं आप?

- मैदान से बाहर और मैदान के अंदर भी विराट अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। मैच से पहले होने वाली नियमित फिटनेस एक्सरसाइज़ उनके फिटनेस शेड्यूल का एक हिस्सा है। इसके अलावा विराट रोज़ाना जिम जाते हैं और एक सख्त वर्कआउट करते हैं।

- विराट हफ्ते में पांच दिन वर्कआउट करते हैं और दो दिन आराम करते हैं। विराट वज़न उठाने और कार्डियो जैसी एक्सरसाइज़ करते हैं। इससे लीन और मज़बूत मसल्स बनते हैं, स्टैमिना और शारीरिक शक्ति बढ़ती है और लोअर बॉडी मसल्स भी टोन्ड हो जाते हैं। 

Read: ये है व‍िराट-अनुष्‍का की 'फ्यूचर प्‍लान‍िंग', यहां है अगले दो महीने का पूरा शेड्यूल

- बेहतर स्टैमिना, इम्यूनिटि और फोकस बनाए रखने के लिए कोहली ना ही सिगरेट पीते हैं ना ही शराब। आप इस सब का यही सार निकाल सकते हैं कि जब तक आप महनत नहीं करेंगे तब तक कुछ नहीं होगा; “नो पेन, नो गेन.” 

- आपमें लगन, अनुशासन और इच्छा शक्ति होनी चाहिए। इसपर लंबे समय तक फिट रहने के लिए और भी बहुत कुछ करना पड़ता है। विराट कोहली ने ये महारथ हासिल की है और अपनी दृढ़ शक्ति के कारण वो काफी आगे तक जाएंगे।

Bollywood News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का बॉलीवुड सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।