लाइव टीवी

Betel Leaf Benefits: पान की पत्तियों के हैं चमत्कारी फायदे, सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी लाभकारी

Updated Apr 18, 2022 | 16:57 IST

Betel Leaf : पान की पत्तियां स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। यह माउथ फ्रेशनर की तरह कार्य करती हैं। इसके साथ ही इससे आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। इतना ही नहीं, पान की पत्तियों का सेवन करने से मुंह से आने वाली बदबू दूर हो सकती है।

Loading ...
Betel Leaf benefits
मुख्य बातें
  • पान की पत्तियों से कब्ज की परेशानी हो सकती है दूर
  • पान की पत्तियां खांसी-जुकाम से दिलाए राहत
  • स्किन की समस्या दूर कर सकता है पान की पत्तियां

Betel Leaf Benefit: आपने कई बार 'खाइके पान बनारस वाला, खुल जाए बंद अकल का ताला' गाना सुना होगा। पान के फायदों को जानकर आज आपको इस गाने की ये लाइन एकदम सही लगने लगेगी। जी हां, पान का सेवन न सिर्फ शौक के लिए किया जा सकता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया को दुरुस्त किया जा सकता है। साथ ही यह खांसी-जुकाम जैसी समस्या को दूर करने में प्रभावी है। नियमित रूप से पान का सेवन करने से आप मुंह की दुर्गंध को कम कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह मसूड़ों से खून आने की समस्या को रोकने में भी प्रभावी हो सकता है। पान के गुणों की बात जितनी की जाए, उतनी कम है। इसके सेवन से शरीर को कई अन्य फायदे भी हो सकते हैं।

पढ़ें- नारियल तेल से लेकर बेकिंग सोडा तक में छिपा है फोड़ों का इलाज, घर पर ऐसे करें इस्तेमाल

पान की पत्तियों के फायदे

कब्ज से दिलाए राहत

पान का सेवन करने से कब्ज की परेशानी दूर हो सकती है। यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर करने में आपकी मदद करता है। इसके अलावा पान में मौजूद फाइबर, कब्ज को दूर करने में प्रभावी होता है। अगर आपको कब्ज की परेशानी है, तो गर्म पानी के साथ पान के पत्तों का सेवन करें। इससे कब्ज की समस्या ठीक हो सकती है।

स्किन की परेशानी से दिलाए छुटकारा

पान का पत्ता स्किन की समस्याओं को दूर करने में भी प्रभावी होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए पान के पत्तों को जला लें। अब इसे अच्छे से पीसकर इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स कर लें। इसके बाद इसे आप अपनी स्किन पर लगाएं। इससे स्किन से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है।

मुंह और मसूड़ों से खून आना

मुंह और मसूड़ों से खून आने की स्थिति में पान के पत्तों में करीब 10 ग्राम कपूर मिक्स कर लें। अब इसे कुछ समय के लिए चबाएं। इससे मुंह की दुर्गंध दूर हो सकती है।

इसके अलावा पान के पत्तों के कई अन्य लाभ हो सकते हैं, जिसमें दर्द से राहत, खांसी से आराम, पाचन क्रिया इत्यादि शामिल हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि सादे तरीके से पान का सेवन स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है। अगर आप इसमें तंबाकू या फिर अन्य मादक पदार्थ मिक्स करके खाते हैं, तो यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)