लाइव टीवी

Dahi Gur khane Ke Fayde: दही में गुड़ म‍िलाकर खाने के 5 बड़े फायदे, खून बढ़ाने के साथ वजन कम करने में है कारगर

Updated Dec 16, 2020 | 09:58 IST

खून की कमी, बढ़ते वजन और सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों को दूर करने के लिए दवाई का सहारा लेना छोड़ दीजिए, बस यह आसान और टेस्टी तरीका अपनाइए।

Loading ...
Health benefits of curd and jaggery
मुख्य बातें
  • हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार दही में गुड़ मिलाकर खाना चाहिए
  • पेट की गर्मी को शांत करने में दही है सक्षम
  • दही में गुड़ मिलाकर खाने से शरीर के अंदर बढ़ता है खून

ऐसी कई सारी शारीरिक कठिनाइयां या परेशानियां है जिनसे छुटकारा पाने के लिए हम मॉडर्न दवाइयों का सेवन करते हैं‌। इन दवाइयों को खाने के बाद भी कोई फर्क नजर नहीं आता है उल्टा साइड इफेक्ट्स और दिखने लगते हैं। ऐसी बहुत सारी परेशानियां हैं जिनको आप बस घरेलू नुस्खे अपनाकर दूर कर सकते हैं। 

आज हम आपके लिए एक ऐसा घरेलू नुस्खा लाए हैं जो एक तीर और कई निशानों को साधने का काम करेगा। आप लोगों को ज्यादा कुछ नहीं करना बस रोज सुबह एक कटोरी दही में गुड़ को मिलाकर खाना है। इसका रिजल्ट जो आप महसूस करेंगे वो आपको एकदम हैरान कर देगा। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इस बात को मानने से इंकार नहीं करते हैं कि दही और गुड़ के अनेक फायदे हैं। यहां जानिए, दही और गुड़ का सेवन करके आप किन परेशानियों को हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं।

1. शरीर में खून को बढ़ाता है 
अगर आप एनीमिया या खून की कमी से परेशान हैं तो आपको हर सुबह दही में गुड़ मिलाकर खाना चाहिए। यह अचूक उपाय खून बढ़ाने में कारगर है। ‌ 

2. वजन कम करने में करता है मदद
अगर आप वजन कम करने में लगे हुए हैं तो यह उपाय आपके सपने को जरूर पूरा करेगा। गुड़ आपके पाचन क्रिया को बढ़ाता है और कब्ज, डायरिया, एसिडिटी जैसी तकलीफों से निजात दिलाता है। इस उपाय को करने के कुछ दिनों बाद ही आपको असर दिखने लगेगा।

3. सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों को जड़ से मिटाए   
क्या आपको पता है गुड़ मिनरल्स, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज और कॉपर का खान है? यह सभी आवश्यक तत्व इंसान के शरीर को कई आम बीमारियों से दूर रखते हैं। सर्दी-जुकाम जैसी समस्या को दूर करने के लिए एक कटोरी दही में गुड और थोड़ा सा काली मिर्च मिलाकर खाइए। 

4. पाचन शक्ति को बढ़ाता है
जैसा कि हमने बताया की गुड़ पेट की कई समस्याओं को कोसों दूर रखता है। मतली, पेट फूलना और अपच भी इन परेशानियों के लिस्ट में शामिल है जिसे गुड़ चुटकियों में खत्म कर देता है। पेट से जुड़ी समस्याओं को खत्म करने के लिए आप हर सुबह दही में गुड़ मिलाकर खाइए यह आपके पेट को स्वस्थ रखेगा और पाचन तंत्र के प्रति कवच बन कर काम करेगा।  

5. मासिक धर्म में होने वाले दर्द को करता है कम 
क्या पीरियड के दौरान आपको भी बहुत दर्द होता है? इस दर्द से राहत पाने के लिए दही में गुड़ मिलाकर खाइए। पल भर में आपका दर्द गायब हो जाएगा। इस उपाय को अपनाने से पेट की ऐंठन भी ठीक होती है।