लाइव टीवी

Chocolates: चॉकलेट खाने से अब आप नहीं करेंगे परहेज, इसके फायदे जान रह जाएंगे हैरान

Updated Jun 05, 2020 | 13:09 IST

आम तौर पर लोगों का ऐसा मानना होता है कि चॉकलेट खाने से हेल्थ को नुकसान पहुंचता है लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं सेहत से जुड़े इसके फायदे जिसे जानने के बाद आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी।

Loading ...
चॉकलेट खाने के फायदे (Source: Pixabay)
मुख्य बातें
  • चॉकलेट बीन्स से बना होता है जिसमें कोको व दूध भी मिलाया जाता है
  • चॉकलेट केवल स्वाद में ही लाजवाब नहीं बल्कि इसके कमाल के फायदे भी हैं
  • ये आयरन, कॉपर, फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है

चॉकलेट का नाम सुनते ही कई लोगों के मन में पानी आ जाता है। ये एक ऐसी चीज है जो हर आयु वर्ग के लोगों को खूब पसंद आती है। इसमें कई तरह के फ्लेवर्स आते हैं। लोगों के बीच इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए चाॉकलेट कंपनियां भी इसमें खूब एक्सपेरिमेंट करती है। सबसे ज्यादा लोगों को डार्क चॉकलेट पसंद आता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह ना सिर्फ स्वाद में बल्कि सेहत के लिए भी ये काफी फायदेमंद होता है। आम तौर पर लोगों का ऐसा मानना होता है कि चॉकलेट खाने से हेल्थ को नुकसान पहुंचता है लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं सेहत से जुड़े इसके फायदे जिसे जानने के बाद आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी।

आम तौर पर चॉकलेट बीन्स से बनती है जिससे कॉफी का निर्माण होता है। लेकिन चॉकलेट में बीन्स के साथ-साथ दूध, बटर और शुगर का भी इस्तेमाल किया जाता है। डार्क चॉकलेट में 50 से 90 प्रतिशत तक सॉलिड कोको होता है। बता दें कि इस चॉकलेट में दूध नहीं डाला जाता है। ये आयरन, कॉपर, फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये सभी तत्व हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

चॉकलेट खाने के फायदे

  • अगर आपको ऊपर बताए गए मिनरल्स की जरूरत है तो आपके लिए चॉकलेट बेस्ट है। यह स्वाद के साथ-साथ हेल्थ भी बनाता है। 
  • यह डिप्रेशन भी दूर करता है। अगर अपको भी डिप्रेशन की बीमारी है तो चॉकलेट जरूर खाएं इससे आपको डिप्रेशन से निजात मिलेगा। इसमें पॉलीफेनॉल नामक तत्व होता है जो डिप्रेशन को रोकने में मदद करता है।
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट का गुण होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बनाए रखता है। यह शरीर को बीमार होने से रोकता है।
  • इससे आंतों का सेहत सही रहता है।अगर आपको आंतों से जुड़ी कोई बीमारी है तो आपको चॉकलेट खाने चाहिए इससे मेटाबोलिज्म में सुधार आता है और यह पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है।
  • कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से भी रोकता है। रोज हल्की मात्रा में चॉकलेट का सेवन करने से शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। 
  • अगर आप एनर्जी से भरपूर रहना चाहते हैं तो आपको चॉकलेट का सेवन करना चाहिए। अक्सर शरीर में एनर्जी कम हो जाने के कारण सुस्ती व कमजोरी सी छाने लगती है। इसे दूर करने व शरीर में स्फूर्ति लाने के लिए चॉकलेट का करें सेवन।
  • यह वेट लॉस में भी मददगार होता है। आपको इस बात पर यकीन नहीं आ रहा होगा लेकिन ये सच है। अगर आप अपने डाइट में कोको वाले चॉकलेट को शामिल करें तो इससे वजन कम होता है और यह वैज्ञानिक रुप से सिद्ध किया हुआ है।
  • आम तौर पर कहा जाता है कि मीठा खाने से ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि चॉकलेट खाने से ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है। इसमें मौजूद फ्लेवनॉल्स शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड को बढ़ाते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन के लिए उत्तरदायी होती है।