लाइव टीवी

Milk And Dry Dates: तन और मन की शक्ति बढ़ाता है छुहारा, दूध में उबालकर सेवन करने से मिलेंगे कई सारे फायदे

Updated Jun 04, 2020 | 15:30 IST

chhuhare ke fayde: छुहारा खजूर की ही तरह कई गुणों से भरपूर होता है रोजाना इसका सेवन करने से कई बीमारियों से निजात पा सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं दूध के साथ इसे खाने से गुणों में पहले से और वृद्धि हो जाती है।

Loading ...
तन और मन की शक्ति बढ़ाता है छुहारा
मुख्य बातें
  • छुहारा में कई सारे पोषक तत्व छिपे हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद है।
  • दूध के साथ इसे खाने से गुणों में पहले से भी ज्यादा वृद्धि हो जाती है।
  • छुहारा और दूध में छिपा है कई बीमारियों का इलाज।

छुहारा एक मेवा है जिसे खजूर को सुखाकर बनाया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन, आयरन, जिंक, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व कई बीमारियों से निजात दिलाने में सहायक है। बता दें कि रोजाना इसके सेवन से यौन दुर्बलता दूर होती है और शरीर को मजबूती मिलती है। छोहारा का इस्तेमाल अक्सर अब रेसिपी को आकर्षित और स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि डायट में अगर इसे शामिल कर लें, तो शारीरिक कमजोरी को दूर कर सकते हैं। वहीं अगर आप इसे दूध के साथ मिलाकर खाए तो इसके गुणों में पहले से भी ज्यादा वृद्धि हो जाती है।

डॉक्टर अक्सर किसी भी बीमारी को ठीक करने के लिए खानपान की चीजों पर सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। इसके साथ ही वह कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों का भी सेवन करने के लिए कहते हैं, जो बीमारी को ठीक करने में सहायक होते हैं। रोजाना दूध में छुहारा उबालकर सेवन करें तो कमाल के फायदे मिलेंगे। बता दें कि यह कई बीमारियों को दूर रखते हुए हेल्दी बने रहने में मदद करता है।

छुहारा और दूध में छिपा है कई बीमारियों का इलाज

हड्डियां होगी मजबूत- छुहारा और दूध दोनों में ही भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाए जाते हैं, ऐसे में इन दोनों को अगर साथ में लें तो हड्डियां मजबूत होती है। वहीं जब हड्डियां मजबूत रहेंगी तो अर्थराइटिस, ऑस्टियायोपोरोसिस या फिर हड्डियों से जुड़ी अन्य बीमारी से आप दूर रहेंगे।

स्वस्थ पेट के लिए है वरदान- छुहारा में पोटैशियम और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्त्व होते हैं, जिससे खाना आसानी से डायजेस्ट किया जा सकता है। वहीं दूध पेट में पाचन में मदद करने वाले एंजाइम्स को बूस्ट करता है। रोजाना इसका सेवन करने से कब्ज और पेट दर्द जैसी परेशानी नहीं होती है। 

वजन बढ़ाने के लिए- अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो छुहारा और दूध को साथ में लें। बता दें कि खजूर से ज्यादा कैलोरी छुहारा में होते हैं, अगर इसे दूध के साथ लें, तो दुबलेपन की समस्या नहीं रहेगी। डायट में इसे शामिल करे तो एक महीने के अंदर आपको फर्क नजर आने लगेगा।

शुगर लेवल को करें कंट्रोल- डायबिटीज के मरीजों को कुछ चीजों को लेकर परहेज करने के लिए कहा जाता है। लेकिन अगर आप छुहारा का सेवन रोज करें तो शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए छुहारा खाने की सलाह दी जाती है। दूध के साथ इसका सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

दांत रहेंगे हेल्दी- दूध के साथ छुहारा का सेवन करने से दांत हेल्दी बने रहते हैं। बता दें कि यह दांतों को मजबूत करता है और उसे सड़ने से बचाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम से दांतों की कमजोरी को दूर हो जाती है।

त्वचा और बालों को बनाएं स्वस्थ- छुहारा को दूध में मिलाकर सेवन करने से स्किन का ग्लो बढ़ता है। शरीर के अंदर विटामिन की कमी को दूर कर ये ब्लड फ्लो को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसके अलावा अगर बाल झड़ने की समस्या भी दूर हो जाती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)