लाइव टीवी

लहसुन सेवन के होते हैं इतने लाभ, जानेंगे तो शुरू कर देंगे खाना

Updated Nov 25, 2017 | 07:44 IST | Shivam Pandey

जानकारों के मुताबिक लहसुन की एक कली हमारे अंदर पैदा होने वाले अनेक रोगों का नाश कर सकती है। यह कई बीमारियों की रोकथाम तथा उपचार में प्रभावी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTOI Archives
लहसुन में शरीर के विषाक्त पदार्थों को साफ करने का गुण होता है।

नई दिल्ली: लहसुन का इस्तेमाल सर्दियों में खासा फायदेमंद होता है। लहसुन को यूं तो हर प्रकार के भोजन में प्रयोग किया जाता है। जानकारों के मुताबिक लहसुन की एक कली हमारे अंदर पैदा होने वाले अनेक रोगों का नाश कर सकती है। यह कई बीमारियों की रोकथाम तथा उपचार में प्रभावी है। जब आप कुछ भी खाने या पीने से पहले लहसुन खाते हैं तो आपकी ताकत बढ़ती है, तथा यह एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह कार्य करता है। ये एक नेचुरल एंटी-बायोटिक है। ये कई तरह के संक्रमण को दूर करने में कागर होता है साथ ही इसमें हीलिंग का भी गुण होता है।

पेट के बैक्टीरिया होते हैं दूर
 -लहसुन में शरीर के विषाक्त पदार्थों को साफ करने का गुण होता है।ये पेट में मौजूद बैक्टीरिया को भी दूर करने में मददगार होता है. खासतौर पर जब इसे खाली पेट खाया जाए।
-कई रिपोर्ट के मुताबिक खाली पेट लहसुन का सेवन करने से नसों में झनझनाहट की समस्या दूर हो जाती है।
-जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है उनके लिए खाली पेट लहसुन का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।ये ब्लड सर्कुलेशल को बढ़ाने का काम करता है।
-दिल की सेहत के लिए भी लहसुन का सेवन करना फायदेमंद होता है।अगर आप खाली पेट लहसुन का सेवन करते है तो इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
-लहसुन के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है, इससे हमारा शरीर ज्यादा बेहतर तरीके से बीमारियों का सामना कर पाता है।
-लहसुन बवासीर, कब्ज़ और कान दर्द के उपचार में भी सहायक है।बवासीर और कब्ज़ के उपचार में इसका प्रयोग करना चाहते हैं तो कुछ पानी उबालें तथा इसमें अच्छी मात्रा में लहसुन डालकर सेवन फायदेमंद होता है।

हाइपरटेंशन से मिलता है आराम
-लहसुन खाने से हाइपरटेंशन के लक्षणों से आराम मिलता है।यह रक्त के प्रवाह को नियमित करता है बल्कि यह हृदय से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है ।
-यह लीवर और मूत्राशय को भी सुचारू रूप से काम करने में सहायक होता है।  
-पेट से संबंधित समस्याओं जैसे डायरिया आदि के उपचार में भी लहसुन प्रभावकारी होता है।  यह पाचन प्रक्रिया को उत्तेजित करता है तथा भूख भी बढ़ाता है।
 -लहसुन आपके तनाव को भी कम करने में सहायक होता है। जब भी आपको घबराहट होती है तो पेट में एसिड बनता है। लहसुन इस एसिड को बनने से रोकता है।

टीबी, अस्थमा को रोकने के लिए लाभकारी
लहसुन श्वसन तंत्र के लिए बहुत लाभदायक होता है।यह ट्यूबरक्लोसिस (तपेदिक), अस्थमा, निमोनिया, ज़ुकाम, ब्रोंकाइटिस, पुरानी सर्दी, फेफड़ों में जमाव और कफ़ आदि रोकथाम तथा उपचार में बहुत प्रभावशाली होता है।लहसुन के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इससे हमारा शरीर ज्यादा बेहतर तरीके से बीमारियों का सामना कर पाता है।