लाइव टीवी

Giloy Benefits for Male: पुरुषों की सेहत के लिए रामबाण हो सकती है गिलोय, इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर हैं ये फायदे

Updated May 29, 2022 | 16:51 IST

Giloy Benefits for Male: गिलोय का आयुर्वेद में बहुत महत्व है। गिलोय के सेवन से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। यदि रोज गिलोय का सेवन किया जाए, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत बनती है, पाचन दुरुस्त होता है और संक्रमण से फैलने वाली बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। खासकर पुरुषों के लिए गिलोय बहुत उपयोगी है।

Loading ...
Giloy benefits for men
मुख्य बातें
  • इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद गिलोय
  • गिलोय से डायबिटीज का खतरा होता है कम
  • पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन बढ़ाता है गिलोय

Giloy Benefits for Male: गिलोय एक आयुर्वेदिक औषधि है। इसका इस्तेमाल कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। गिलोय के रस के सेवन से जहां, बुखार, डायबिटीज, शुगर लेवल को कंट्रोल करने और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। वहीं, गिलोय इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार होता है। इन सबके अलावा गिलोय पुरुषों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन का लेवल सही रहता है, जो सेक्सुएल लाइफ के लिए अच्छा होता है। तो चलिए जानते हैं गिलोय से होने वाले फायदों के बारे में-

पुरुषों के लिए गिलोय के फायदे

पुरुषों के फायदेमंद गिलोय
गिलोय के सेवन से पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन नाम का हार्मोन बढ़ता है, जो फिजिकल रिलेशन्स के लिए अच्छा होता है। यदि टेस्टोस्टेरॉन की कमी हो जाए, तो इससे पुरुषों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में रोज सोने से पहले 1 चम्मच गिलोय पाउडर का पानी के साथ सेवन करें, फायदा होगा।

डायबिटीज के खतरे को करे कम
गिलोय डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल होता है, जो डायबिटीज के खतरे को कम करने में मददगार होता है। दरअसल, गिलोय के सेवन से इंसुलिन बढ़ता है, जिससे शुगर कंट्रोल होता है।

Also Read: बादाम गर्मी को करता है दूर, जानें इसके कमाल के फायदे

पाचन को करे दुरुस्त
जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या होती है, उनके लिए भी गिलोय का सेवन काफी फायदेमंद होता है। गिलोय से कब्ज और एसिडिटी की समस्या दूर होती है। यदि रोज 1-2 चम्मच गिलोय के रस का सेवन किया जाए, तो इससे उल्टी, दस्त और पेट दर्द से भी राहत मिलती है।

इम्यूनिटी को करे मजबूत
गिलोय का रस इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी फायदेमंद होता है। दरअसल, गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में कारगर होते हैं। इसलिए जो लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं, उन्हें नियमित रूप से गिलोय के रस का सेवन करना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)