लाइव टीवी

Benefits of Milk-Raisins: पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है दूध में किशमिश मिलाकर पीना, मिलेगी राहत

Updated Jun 03, 2022 | 09:39 IST

Benefits of milk-raisins: पुरुषों के लिए किशमिश और दूध का सेवन कई मायनों में फायदेमंद होता है। इनके सेवन से पौरुष शक्ति बढ़ती है, साथ ही स्पर्म काउंट में सुधार होता है, जिससे इंफर्टिलिटी की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही दूध और किशमिश के सेवन से आंखों की समस्या, कैंसर का खतरा और हाई बीपी की समस्या से राहत मिलती है।

Loading ...
Benefits of milk-raisins for men
मुख्य बातें
  • हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को करे दूर
  • आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद
  • स्पर्म काउंट बढ़ाकर फर्टिलिटी बढ़ाए

Benefits of milk-raisins: दूध को एक संपूर्ण आहार माना जाता है क्योंकि दूध सभी जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वहीं, किशमिश प्रोटीन, आयरन, फाइबर और कई मिनरल्स से भरपूर होती है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। यदि दूध और किशमिश को साथ मिलाकर पिया जाए तो इससे कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। खासकर पुरुषों के लिए दूध और किशमिश का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पौरुष शक्ति में इजाफा होता है, साथ ही फर्टिलिटी भी बढ़ती है। तो चलिए जानते हैं पुरुषों के लिए दूध और किशमिश से होने वाले फायदों के बारे में-

दूध और किशमिश के फायदे

स्पर्म काउंट बढ़ाकर फर्टिलिटी बढ़ाए

ये एक रिसर्च में साबित हो चुका है कि किशमिश में स्पर्म काउंट को बढ़ाने के गुण होते हैं, जिससे फर्टिलिटी में सुधार होता है। यदि रोज शाम को सोने से पहले किशमिश वाला दूध पिया जाए तो इससे पौरुष शक्ति में भी इजाफा होता है, जो पुरुषों के लिए बहुत जरूरी होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

किशमिश में पॉलीफेनोलिक फाइटोन्यूट्रिएंट्स गुण होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। ये गुण आंखों की कई समस्याओं को दूर करने का काम करता है। इसके साथ ही किशमिश में विटामिन ए भी होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करता है।

कैंसर के खतरे को करे कम

किशमिश और दूध का सेवन कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाने में भी फायदेमंद होता है। दऱअसल, किशमिश में कैटेचिन एंटी ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होता है, जो कैंसर को जन्म देने वाले फ्री रेडिकल डैमेज से बचाने में कारगर होता है।

​​हाई ब्लड प्रेशर से बचाए

दूध और किशमिश का सेवन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी फायदेमंद होता है। दरअसल, दूध और किशमिश दोनों ही सोडियम से भरपूर होते हैं और सोडियम हाई ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करने में कारगर होता है। ऐसे में जो लोग हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें दूध और किशमिश का सेवन करना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)