लाइव टीवी

पेट की चर्बी से हैं परेशान, तो जल्द दूर करें अपनी ये आदत, वरना हो सकता है नुकसान

Updated Nov 28, 2021 | 13:36 IST

पेट पर चर्बी बढ़ रही है तो अपनी इन आदतों को तुरंत चेक करें। इनकी वजह से आपकी तोंद बढ़ सकती है। मोटापे से बचने में इन बातों पर अलर्ट रहना आपकी मदद करेगा।

Loading ...
Bad Habits for Belly Fat (Pics : iStock)
मुख्य बातें
  • एक्सपर्ट के अनुसार बहुत जल्द खाना पेट की चर्बी को बढ़ाने का कारण होता है
  • देर से भोजन करने की वजह से पेट में चर्बी जमा होने लगता है
  • प्रोसेस्‍ड फूड खाना अवॉइड करें। इससे भी पेट पर चर्बी बढ़ती है

Bad Habits for Belly Fat: भागदौड़ वाली जिंदगी और जंक फूड खाने की वजह से आजकल पेट में चर्बी की समस्त बहुत देखने और सुनने को मिलती हैं। आपको बताते पेट की चर्बी बेहद खतरनाक बीमारियों को जन्म देती है। जी हां इससे ह्रदय रोग, मधुमेह या इस से भी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। यदि आप खुद को खतरनाक बीमारियों से बचाकर एक स्वस्थ जिंदगी बिताना चाहते हैं, तो आप पेट की चर्बी को जरूर कम करें। यदि आपकी पेट की चर्बी दिनों दिन बढ़ती जा रही है, तो यहां बताई गई 5 बुरी आदतों को जल्द छोड़ दें। यह बुरी आदत बड़ी तेजी से पेट की चर्बी को बढ़ा देती है। तो आइए चले आपको इन आदतों के बारे में बताने, जो पेट की चर्बी को बढ़ाकर आपको बीमार कर सकती है।

बैली फैट के  5 कारण

1. परेशान होने पर ना करें भोजन

एक्सपर्ट मानते हैं कि यदि हम नाश्ता करते समय फोन या टीवी पर अपना ध्यान रखें तो हम अधिक भोजन खा सकते हैं। यदि हम खाते समय ऐसी चीजों पर ध्यान न रखकर खाने पर फोकस करें, तो हम भोजन कम खाएंगे। उसे चबाकर खाएंगे। इन आदतों की वजह से हमारी पेट की चर्बी बहुत हद तक कम हो सकती है।

2. बहुत जल्द ना करें भोजन 

शोधकर्ताओं के अनुसार हमारे मस्तिष्क को पेट तक संदेश भेजने में लगभग 20 मिनट लगता है। यदि आप बहुत जल्द खाना खाएंगे, तो आप बहुत ज्यादा कैलोरी बना सकते हैं। वह कैलोरी आपके मोटापे का कारण बन सकती है। ऐसी यदि आप खुद को फिट और पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो ऐसी बुरी आदतों को जल्द छोड़ दें। धीरे खाने से कम कैलोरी प्राप्त होता है। इस तरह का आदत शरीर में एक्स्ट्रा वजन को बढ़ने नहीं देता है।

3.  अपर्याप्त या ज्यादा न सोएं

अध्ययनों से पता चला है कि अधिक सोने या ढंग से ना सोने की वजह से भी पेट में चर्बी जमा होने लगती हैं। आप यदि पर्याप्त 8 घंटे सोएं, तो आप अपने पेट की चर्बी को हमेशा बैलेंस में रख सकते हैं।

4. देर से ना करें भोजन

एक्सपर्ट का मानना है, कि देर से भोजन करने से पाचन तंत्र को भोजन को पचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जिसके कारण शरीर में कैलोरी जमा होने लगता है। यदि आप टाइम पर भोजन करें, तो आपके पेट की चर्बी दूर हो सकती है।

5. प्रोसेस्ड फूड्स का ना करें सेवन

शोधकर्ताओं के अनुसार प्रोसेस्‍ड फूड्स भोजन को धीमी गति से बचाने वाला फाइबर छीन लेता है। जिसकी वजह से भोजन तेजी से पचता है। भोजन तेजी से पचने की वजह से शरीर में ब्लड शुगर बढ़ जाता है। इन कारणों की वजह से पेट की चर्बी भी बढ़ सकती है।