लाइव टीवी

घर पर बना ये प्रोटीन शेक करेगा कमाल, वजन कम कर एक महीने में बनाएगा स्‍मार्ट

Updated Oct 19, 2018 | 17:29 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Weight Loss Tips, Weight Loss after Navratri : अगर आप वजन कम करने के ल‍िए घरेलू नुस्‍खे ढूंढ रहे हैं तो इस प्रोटीन शेक को ट्राई करें। ये आपको एक महीने में हैरान कर देने वाले नतीजे देगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspThinkstock
Home made Protein Shake will help to lose weight

Home Remedies for Weight Loss : वेट लॉस में प्रोटीन डाइट का बहुत महत्‍व होता है। प्रोटीन बेस डाइट एक महीने में करीब दो किलो तक वेट कम क‍िया जा सकता है। पोस्टवर्क आउट के बाद अगर प्रोटीन शेक लिया जाए तो उसके काफी पॉजिटिव रिजल्ट सामने आते हैं। बॉडी बिल्डिंग ही नहीं बल्कि वेट लॉस प्रोग्राम में भी प्रोटीन की जरूरत होती है। 

वर्कआट के बाद प्रोटीन शेक लेना चाहिए, लेकिन बाजार में मिलने वाले प्रोटीन शेक महंगे भी होते हैं और कई बार नकली भी मिलते हैं। ऐसे में प्रोटीन शेक घर पर ही बनाना सही होगा। कई बार सही तरीके और सही प्रपोर्शन में प्रोटीन शेक नहीं बन पाता है। प्रोटीन पाउडर बना कर भी आप रख सकते हैं और किसी भी शेक में इसे डाल कर प्रोटीन की जरूरत पूरी कर सकते हैं। तो आइए जाने इन प्रोटीन शेक को कैसे बनाएं और इसके लिए क्या जरूत होगी।

ऐसे बनाएं घर में प्रोटीन पाउडर
सामग्री : 100 ग्राम बादाम 100 ग्राम सोयाबीन 100 ग्राम मूंगफली 100 ग्राम मिल्क पाउडर
इन सभी चीजों को मिक्सर ग्राइंडर में महीन पीस लें। इस प्रोटीन पाउडर को आप किसी भी शेक पर डाल कर पी सकते हैं। चाहें तो खाली दूध में भी इसे मिला कर पीएं। प्रोटीन की सारी जरूरत पूरी हो जाएगी। इसे एयरटाइट डिब्बे में 15 से 20 दिन तक रख कर यूज कर सकते हैं।

Also Read : देसी घी से तेजी से कम होता है मोटापा, जानिए कैसे

जानिए घर में बने प्रोटीन शेक को लेने का सही तरीका

  • सुबह और शाम दिन में दो बार एक गिलास दूध के साथ इसे पिएं। पोस्टवर्कआउट और सोने से पहले इसे पिया जा सकता है।
  • जिम जाने वाले या किसी अन्य तरह की एक्सरसाइज करने वाले इस पाउडर को 5 से 6 चम्मच ले सकते हैं।
  • बच्चों को दूध 3 से 4 ही चम्मच मिला कर दिया जा सकता है।
  • बुजुर्ग भी इस पाउडर को दिन में 4 से 5 चम्मच लेंगे तो उनकी हड्डियों को कैल्शियम की कमी दूर होगी।
  • गर्भवती महिलाओं को भी ये पाउडर 4 से 5 चम्मच मिलाकर लेना चाहिए।
  • दो से तीन चम्मच प्रोटीन पाउडर लेने से मह‍िलाओं को पीरियड्स से परेशानी में न‍िजात मिलती है। 

    Also Read : जानें करीना कपूर खान का वजन कम करने का तरीका

शेक में ऐसे यूज करें प्रोटीन पाउडर

  • बनाना शेक : एक गिलास दूध में एक केले को ग्राइंड कर लें। इसमें शहद और करीब चार चम्मच प्रोटीन शेक मिला लें।
  • बेरीज शेक : ब्लू और रेड बेरीज को ग्राइंड कर लें। चाहे तो इसे दूध में मिला लें या सीधे इसमें प्रोटीन पाउडर मिला कर पी सकते हैं।
  • बेर और वेजी शेक : बेर और वेजी शेक को तैयार करने के लिए दूध में ब्रोकली, एक केला, बेर, ऑलिव ऑयल और प्रोटीन पाउडर मिला कर ग्राइंड कर लें।

तो घर पर आसानी से बनने वाले प्रोटीन शेक का आप भी फायदा उठाएं। लेकिन हां, अगर आपको कोई मेड‍िकल प्रॉब्‍लम हो तो एक बार डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।