लाइव टीवी

Constipation ka gharelu ilaj : कब्ज से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

Updated Jun 03, 2020 | 11:12 IST

onstipation ke Ilaj: कब्ज पेट से जुड़ी एक घातक बीमारी है जिसका असर पूरे शरीर पर पड़ने लगता है। कब्ज की बीमारी से छुटकारा पाने के लिए कई घरेलू इलाज मौजूद हैं जिसे अप्लाई करके इससे राहत पाया जा सकता है।

Loading ...
कब्ज का घरेलू इलाज
मुख्य बातें
  • कब्ज पेट से जुड़ी एक घातक बीमारी है जिसका असर पूरे शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है
  • कब्ज से राहत पाने के लिए घरेलू नुस्खे काफी कारगर साबित होते हैं
  • ज्यादातर पर्याप्त मात्रा में पानी ना पीने व खराब लाइफस्टाइल से भी कब्ज होता है

कब्ज पेट से जुड़ी एक घातक बीमारी है जिसका असर धीरे-धीरे पूरे शरीर पर पड़ने लगता है। मल त्यागने में आने वाली कठिनाई को कब्ज की बीमारी कहा जाता है। यह बीमारी हर व्यक्ति में अलग-अलग प्रकार की पाई जाती है। आम तौर पर कुछ लोग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं जिसके कारण उनके पेट में पाचन शक्ति कमजोर पड़ जाती है और खाना ठीक से नहीं पच पाने के चलते कब्ज की बीमारी शुरू होने लगती है। 

इस बीमारी के कारण अक्सर जी मिचलाना. उल्टी, पेट दर्द और पेट में भारीपन की समस्या हो सकती है। हालांकि आपको ये भी जानना चाहिए कि ये एक ऐसी बीमारी है जिसका इलाज आपके घर पर ही मौजूद है। थोड़ा सा सही खान-पान सही लाइफस्टाइल और घरेलू नुस्खे। कब्ज से आपको तुरंत राहत मिल जाएगा।

कब्ज का कारण

अधिक तनाव लेने व नशीली दवाईयों का सेवन करने से कब्ज की समस्या शुरू हो जाती है।
शारीरिक व्यायाम ना करने से भी कब्ज की बीमारी हो सकती है।
गर्भावस्था के दौरान भी इसका खतरा ज्यादा रहता है।
अत्यधिक मात्रा में पानी ना पीने से भी कब्ज की बीमारी हो जाती है।
फाइबर युक्त भोजन ना करने से भी कब्ज की बीमारी हो जाती है।
अधिक देर तक खाली रहने से भी कब्ज का खतरा पैदा हो जाता है।

कब्ज का घरेलू इलाज

  • रोज सुबह एक गिलास पानी में नींबू निचोड़ कर पीने से कब्ज में राहत मिलता है। इसके अलावा नींबू की चाय बनाकर पीने से भी कब्ज से राहत मिलता है। नींबू पेट की पाचन शक्ति को ठीक करता है।
  • नियमित तौर पर शारीरिक व्यायाम करें। रोजाना 15 मिनट तक शारीरिक व्यायाम करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। अगर कभी आपने ज्यादा खा लिया है तो इसके बाद आपको टहल लेना चाहिए इससे पेट का खाना आसाने से पचता है।
  • अगर आप कब्ज की समस्या से ग्रसित हैं तो पर्याप्ता मात्रा में पानी पीएं। पानी से पाचन शक्ति मजबूत होती है और खाना बेहद आसानी से पचता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालता है।
  • किशमिश खाने से भी कब्ज से राहत मिलता है। किशमिश में टार्टरिक एसिड और फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है जो कब्ज से आराम दिलाने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर भोजन को आसानी से पचा देता है।
  • बीन्स का सेवन भी कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। बीन्स में प्रोटीन व विटामिन मौजूद रहता है जो शरीर की कोशिकाओं को व मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इससे भी कब्ज की समस्या नहीं होती है।
  • एक गिलास पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पीते हैं इससे आपको काफी आराम मिलेगा। इसमें मौजूद बाइकार्बोनेट कब्ज के कारण सीने में उठने वाले दर्द से राहत दिलाता है।
  • कब्ज की समस्या लोगों के बीच आम हो गई है, लेकिन धीरे-धीरे यह समस्या लोगों के स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करता है। गुलकंद में मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कब्ज को ठीक करने में मदद करता है। इसे आप दूध में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)