लाइव टीवी

पुरुष किसी के साथ शेयर नहीं कर पाते अपनी ये आम समस्या, ये हो सकते हैं इसके समाधान

Updated Mar 14, 2022 | 09:31 IST

Early Ejaculation : शीघ्रपतन एक ऐसी परेशानी है, जिसमें सेक्स के दौरान पुरुषों को इजैक्युलेशन (Early Ejeculation) जल्दी हो जाता है। ऐसे में पुरुषों की सेक्स लाइफ बिगड़ने लगती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों का सहारा लिया जा सकता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPeople
Early ejaculation Home Remedies
मुख्य बातें
  • तरबूज से जल्दी इजैक्युलेशन की समस्या से मिल सकती है राहत
  • अश्वगंधा पुरुषों के लिए हो सकता है फायदेमंद
  • प्याज से शीघ्रपतन की परेशानी हो सकती है दूर

Healthy Diet Early Ejeculation: शीघ्रपतन एक ऐसी समस्या है, जिसका सामना अधिकतर पुरुषों को अपनी लाइफ में एक न एक बार जरूर करना पड़ता है। इस समस्या से ग्रसित पुरुषों में सेक्स के दौरान इंटरकोर्स करने के कुछ ही समय में ही इजैक्युलेशन हो जाता है। जिसका असर उनकी पर्सनल लाइफ पर काफी ज्यादा पड़ने लगता है। खासतौर पर इस समस्या से ग्रसित पुरुष अपने पार्टनर को संतुष्ट नहीं कर पाते हैं। कई पुरुष अपनी इस समस्या को खुलकर दूसरों के शेयर साथ नहीं कर पाते हैं। यहां तक की डॉक्टर से भी इस तरह की बातों को शेयर करने से कतराते हैं। ऐसे में समय पर इस समस्या का इलाज न कराने पर इनफर्टिली की परेशानी हो सकती है। जिसका परिणाम घातक हो सकता है। अगर आप भी शीघ्रपतन की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर से अपना इलाज कराएं। इसके साथ ही कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं।

Also Read: हेयर लॉस की समस्या से हैं परेशान? जानें पुरुष कब और कैसे करें बालों की केयर, जानें टिप्स

इन घरेलू उपायों से शीघ्रपतन की समस्या पाएं छुटकारा

तरबूज - शीघ्रपतन की परेशानी को दूर करने के लिए आप तरबूज का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए तरबूज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसमें नमक और थोड़ा सा अदरक पाउडर मिक्स करके इसका सेवन करें। तरबूज में मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स, कामेच्छा को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। इससे शीघ्रपतन की परेशानी धीरे-धीरे कम हो सकती है।

अश्वगंधा - पुरुषों के लिए अश्वगंधा का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। शीघ्रपतन की समस्या को दूर करने के लिए आप 5 ग्राम अश्वगंधा पाउडर लें। इसमें बराबर मात्रा में मिश्री मिकस कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को गुनगुने दूध के खा लें। लगातार 3 महीनों तक इस तरह से अश्वगंधा का सेवन करने से शीघ्रपतन की परेशानी दूर हो सकती है।

Also Read: इन ट‍िप्‍स से करें अपनी दाढ़ी की केयर, मिलेगा एकदम हीरो वाला लुक

हरी प्याज - शीघ्रपतन से छुटकारा पाने के लिए हरा प्याज भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए हरे प्याज के बीजों को अच्छे से पीस लें। अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर दिन में तीन बार इसका सेवन करें। इस प्रक्रिया को लगातार कुछ दिनों तक दोहराने से शीघ्रपतन की परेशानी कम हो सकती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)