लाइव टीवी

Home Remedies for Acidic Burps: बार-बार आती खट्टी डकार से हैं परेशान? चबाएं रसोई में रखी ये चीजें

Updated Jun 01, 2022 | 02:50 IST

Acidic Burps Tips: गर्मी में पाचन तंत्र कमजोर होता है और ऐसे में कुछ भी पचना मुश्किल होता है। इससे एसिडिटी और खट्टी डकार की दिक्कत होने लगती है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस समय से छुटकारा पाया जा सकता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ऐसे रोकें खट्टी डकारें
मुख्य बातें
  • ज्यादा प्रोटीन और शराब का ज्यादा सेवन करने से भी खट्टी डकार आ सकती है
  • खट्टी डकार आने का मुख्य कारण पाचन से जुड़ी दिक्कतें ही होती है
  • छाछ गैस व खट्टी डकार की समस्याओं से भी फायदा दिलाता है

Home Remedies: गर्मियों के दिनों में तापमान बढ़ जाने से शरीर में पानी की मात्रा कम होने लगती है और इससे हमारा पाचन तंत्र खराब होने लगता है। जिस वजह से खट्टी डकार और बदहजमी जैसी समस्या होने लगती है। माना जाता है कि ज्यादा प्रोटीन और शराब का ज्यादा सेवन करने से भी खट्टी डकार आ सकती है। खट्टी डकार आने का मुख्य कारण पाचन से जुड़ी दिक्कतें ही होती है। इससे सीने में जलन की भी परेशानी होने लगती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय है जिसकी मदद से इससे छुटकारा पाया जा सकता है। इसके साथ ही ठंडी चीजों का सेवन करने से भी ऐसी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।

नींबू

नींबू सेहत के लिए फायदेमंद चीज है। अगर आपको खट्टी डकार की समस्या है तो रोज सुबह खाली पेट नींबू के पानी में सेंधा नमक मिलाकर एक गिलास रोज पी लें। यह आपको तुरंत इस समस्या से छुटकारा दिलाएगा।

छाछ

गर्मियों में छाछ काफी लाभकारी है। छाछ गैस व खट्टी डकार की समस्याओं से भी फायदा दिलाता है। मार्केट में नमकीन व सादा दोनों तरीके के छाछ उपलब्ध होते हैं। अगर सादा छाछ है तो आप इसे घर में जीरा, हींग व काला नमक के साथ मिलाकर रोज सुबह खाली पेट पी सकते हैं।

Also Read: Monkeypox Symptoms in Hindi: बच्चों में मंकीपॉक्स वायरस का खतरा ज्यादा, इन लक्षणों पर रहें एकदम अलर्ट    

पुदीना

पुदीना भी गैस व खट्टी डकार की समस्या से जल्दी छुटकारा दिलाता है। मार्केट में पुदीनहरा की गोलियां भी उपलब्ध होती है। लेकिन आप घर में लगे पुदीने की पत्ती चबा सकते हैं। इसके अलावा जलजीरा के साथ भी पुदीना मिलाकर पी सकते हैं।

आंवला

आंवला विटामिन से भरपूर होता है। इसमें कई पोषक तत्व मिले होते हैं। यह थोड़ा खट्टा जरूर होता है लेकिन रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती है। आंवला पेट के लिए रामबाण है। आंवला का जूस भी काफी फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।