लाइव टीवी

पेट साफ करने के लिए करें ये घरेलू उपाय, जरूर आजमाएं

Updated May 03, 2020 | 14:55 IST

Tips To Keep Your Stomach Clean: पेट साफ न होने की वजह से आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं पेट साफ न होने पर इन घरेलू उपाय को आजमा सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
Home Remedies To Clear Stomach
मुख्य बातें
  • पेट नहीं हो रहा है साफ तो आजमाएं ये घरेलू नुस्‍खे।
  • पेट साफ न होने की समस्या से हर तीसरा व्यक्ति परेशान है।
  • इन घरेलू उपाय को डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

इन दिनों बीमारियों से खुद को बचाने के लिए बहुत जरूरी है हेल्दी लाइफस्टाइल। लेकिन भागदौड़ की जिंदगी में बहुत कम लोग ही इसे अपना पाते हैं। इसकी वजह से अक्सर पेट दर्द, कब्ज, पेट साफ न होना जैसी समस्या होने लगती है। वहीं कई लोग हैं, जो पेट साफ न होने की वजह से काफी परेशान रहते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक पेट साफ न होना इन दिनों लोगो में आम है, लेकिन इस समस्या को हल्के में नहीं ले सकते हैं। 

पेट साफ न होने की वजह से पेट में दर्द, दिनभर चिड़चिड़ापन आदि जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। इसलिए बेहद जरूरी है कि हम क्या खाएं और क्या न खाएं इसे लेकर सजग रहें। वहीं कई लोग हैं, जो भूख लगने पर कुछ भी खा लेते हैं, जिसका नुकसान शरीर पर साफ देखने को मिलता है। बता दें कि पेट साफ नहीं होने की वजह से डेली रूटीन को भी फॉलो नहीं कर पाएंगे। वहीं अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू उपाय को आजमाकर इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

पेट साफ करने के लिए रोजाना करें ये काम

नींबू- नींबू को प्यूरीफायर कहा जाता है। ऐसे में रोजाना इसके इस्तेमाल करने से फर्क साफ नजर आने लगेगा। रोजाना गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस मिलाएं, और इसे सुबह उठने के बाद और सोने से पहले पिएं। 

अदरक- अदरक को आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो अदरक को छोटा सा टुकड़ा सीधे सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा गुनगुने पानी में अदरक का रस मिलाए और उसे सुबह उठने के बाद या फिर सोने से पहले पिएं।
 
अलसी की बीज- इसके लिए सबसे पहले अलसी के बीज का पाउडर बना लें और एक ग्लास दूध या फिर गुनगुने पानी में एक चम्मच मिलाकर सेवन करें। इसके अलावा आप आप इस पाउडर को सुबह खाली पेट एक चम्मच शहद के साथ भी सेवन कर सकते हैं।

दही- दही पेट को ठंडा रखता है, ऐसे में आप भोजन के साथ या फिर सीधे इसे खा सकते हैं।

कच्ची सब्जियों का जूस- कच्ची सब्जियों का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप कुछ कच्ची सब्जियों को लाए और उसे धोकर ग्राइंडर कर लें। अब इसे आप एक ग्लास में निकालकर पी सकते हैं।

एलोवेरा- एलोवेरा के गूदे को अच्छी तरह काट कर निकाल लें और इसे धोकर ग्राइंड कर लें। इस जूस को अच्छी तरह छान लें और रोजाना सुबह खाली पेट इसे पिए। 

कैस्टर ऑयल- रोजाना एक ग्लास दूध में एक चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर पी लें। इसके अलावा आप इसे को नींबू के रस के साथ मिला लें और रोजाना खाली पेट सेवन करें। उसके 20 मिनट बाद गुनगुना पानी पी लें।

अजवाइन- पेट साफ रखने के लिए अजवाइन का इस्तेमाल खूब किया जाता है। अजवाइन के साथ एक चम्मच जीरा पाउडर और आधा चम्मच अदरक पाउडर मिला लें। अब गुनगुने पानी के साथ इस पेस्ट का सेवन करें। इसके अलावा अजवाइन का सेवन आप सीधे भी कर सकते हैं।

त्रिफला- त्रिफला पेट साफ रखने के लिए अक्सर लोग फांकते हैं। इसके लिए आप त्रिफला चूर्ण रात में सोने से पहले ले सकते हैं इसके बाद गुनगुना पानी पी लें। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)