लाइव टीवी

Giloy Juice for Sugar: शुगर का दुश्मन है गिलोय का रस, नियमित तौर पर करें इस्तेमाल, ये रहा बनाने का तरीका

Updated May 18, 2022 | 06:05 IST

Giloy Juice for Sugar: गिलोय एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है, जो डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में कारगर है। गिलोय के रस के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है, जिससे डायबिटीज का खतरा कम होता है।

Loading ...
Giloy juice for Diabetes
मुख्य बातें
  • डायबिटीज सहित कई बीमारियों को दूर करे गिलोय
  • गिलोय रस को बनाने की विधि
  • शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर गिलोय

Benefits Of Giloy: डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। डायबिटीज की ये समस्या ज्यादातर गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से होती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखना एक बड़ी चुनौती होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर शुगर लेवल कंट्रोल नहीं होता है तो इसका सेहत पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। डायबिटीज की समस्या से छुटकारा पाने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए गिलोय काफी फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं गिलोय के रस के फायदे और इसे बनाने के तरीके के बारे में-

डायबिटीज मरीजों के लिए गिलोय के रस के फायदे

गिलोय एक आयुर्वेदिक औषधि है। गिलोय एंटी वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुणों से भरपूर होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए गिलोय का सेवन रामबाण माना जाता है। जो लोग डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें गिलोय के रस का सेवन करना चाहिए, इससे ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल होता है। इससे डायबिटीज का खतरा काफी कम हो जाता है। इसके अलावा गिलोय के रस के सेवन से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है, जिससे रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

गिलोय के अन्य फायदे

  • इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर
  • आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद
  • पाचन क्रिया को करे दुरुस्त
  • एनीमिया की समस्या को करे दूर
  • त्वचा संबंधी समस्या एग्जिमा और सोराइसिस को दूर करे
  • सांस की समस्या, अस्थमा और खांसी में भी असरदार

गिलोय के रस को बनाने की विधि

गिलोय के रस को नीम की पत्तियों के साथ बनाया जाए, तो ये ज्यादा फायदेमंद होता है। गिलोय का रस बनाने के लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों को धोकर गर्म पानी में उबाल लें। फिर अदरक, गिलोय की बेल की डंडी या पाउडर और पुदीना को मिक्सी में पीसकर एक अच्छा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को नीम की पत्तियों वाले आधा कप पानी में मिला लें। इस पानी में आप सेंधा नमक और काली मिर्च भी डाल सकते हैं। अब इस काढ़े को छानकर सेवन करें। इस रस का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)