लाइव टीवी

Weight loss tips:मोटापा घटाने में कारगर है कीवी-कुकुम्बर जूस , सेवन का सही तरीका और फायदे

Updated Sep 01, 2020 | 05:37 IST

Weight loss tips through Kiwi-Kukumbar juice: अनियमित दिनचर्या और अनुचित खानपान से शरीर बेडौल हो जाता है। बॉडी को शेप में लाने के लिए कीवी-कुकुम्बर का जूस फायदेमंद होता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspShutterstock
वजन घटाने में सहायक है कीवी कुकुम्बर जूस।
मुख्य बातें
  • 100 ग्राम ककड़ी में केवल 16 कैलोरी होती है
  • कीवी, महत्वपूर्ण एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन के साथ काम करता है
  • इससे झुर्रियों, कैंसर के खतरे,  हृदय रोग जैसी समस्या भी कम होती है

नई दिल्ली: जूस पीना सेहत के लिए हमेशा स्वास्थ्य वर्धक होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वास्थ्य बनाने के साथ ही ये जूस आपके बढ़े हुए वजन को भी कम करता है। कीवी-कुकुम्बर का जूस आपके बढ़े हुए वजन के लिए फायदेमंद साबित होगा।  

 क्या है कीवी-कुकुम्बर जूस में  

क्या आप जानते हैं कि खीरे में 96 प्रतिशत सिर्फ पानी है? ककड़ी को एक नकारात्मक कैलोरी भोजन भी कहा जाता है क्योंकि 100 ग्राम ककड़ी में केवल 16 कैलोरी होती है। दूसरी ओर, कीवी, महत्वपूर्ण एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन के साथ काम करता है। यह रक्त शर्करा को कम करने में मदद करता है। कीवी में शून्य शर्करा और वसा भी होता है। 

कैसे बनाएं कीवी-कुकुम्बर जूस 

कीवी और ककड़ी को छीलकर सबसे पहले उसे एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। एक घंटे के बाद उसमें थोड़ा बर्फ डालकर उसे पीस लें। अब बिना कुछ और मिलाए इसका सेवन करें।  

जूस पीने का बेहतर समय  

वैसे तो आप जूस किसी भी समय पी सकते हैं, लेकिन वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट इसका सेवन करना लाभकारी होगा। प्रतिदिन सुबह इसका इस्तेमाल करने से आपको फायदा नजर आएगा।   

कीवी-ककड़ी जूस के और भी कई फायदे हैं।  

  1. इससे झुर्रियों,  कैंसर के खतरे,  हृदय रोग जैसी समस्या भी कम होती है। 
  2. ये दोनों ही शरीर में नमी की मात्रा बरकरार रखते हैं।  
  3. गर्मी की दिनों में इनका सेवन करने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है।  
  4. इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।  
  5. इसे खाने के बाद भूख बहुत कम लगती है। ये दोनों ही सेल्स को संतुष्ट कर देते हैं, जिससे भूख नहीं लगती। 
  6. कीवी से प्लेटलेट्स भी बढ़ते हैं। 

अपने डेली रूटीन में सुबह के समय इस जूस को पीजिए और स्वस्थ रहिए। आपके बढ़े हुए पेट को कम करने में ये बहुत ही सहायक है।