लाइव टीवी

न प‍िएं खाली पेट चाय और भरे पेट दूध, जानें कब खानी चाहिए कौन सी चीज

Updated Oct 08, 2017 | 09:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

क्‍या आप जानते हैं खाने की हर चीज को खाने का सही समय कौन सा है? अगर ये बिना जाने आप कोई भी चीज खाएंगे, तो वो आपको फायदा नहीं नुकसान करेगी। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image

नई दिल्‍ली: कहते हैं कि फल, दूध, कॉफी, ग्रीन-टी सेहत के लिए लाभदायक होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इन खाद्य पदार्थों का सेवन सही समय पर न हो, तो ये फायदे की जगह शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं? इसलिए जरूरी है कि इन खाद्य पदार्थों को उचित समय पर सेवन करें। 

केला- वैसे तो केले को स्वास्थ्यवर्धक फल माना गया है। केला बल बढ़ाता है, लेकिन अगर केले को भूखे पेट खाया जाए, तो यह कैल्शियम मैग्नीशियम का संतुलन बिगाड़ देता है, जिससे पेट में जलन पैदा होती है। 

सेब- रात को सेब खाने से शरीर में एसिड अधिक बनता है, जिससे खाना पचने में दिक्कत होती है। इसलिए रात के समय कभी सेब न खाएं। सेब व अन्य फलों का सेवन सुबह के समय करें। रिसर्च कहती है कि इससे कैंसर जैसे रोगों को भी रोका जा सकता है।

ग्रीन टी- आजकल वजन कम करने के लिए लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं। ग्रीन-टी को इस्तेमाल करने का बेहतर समय खाने के बाद का है। भूखे पेट ग्रीन-टी पीने से शरीर को कोई फायदा नहीं होता है।

कॉफी- कॉफी रात में पीना नुकसानदायक माना जाता है। कॉफी में कैफीन की मात्रा अधिक होती है, इसलिए रात में कॉफी पीने से नींद गायब हो जाती है। इससे शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। 

चाय- खाली पेट चाय कभी भी ना पिएं। इससे एसिडिटी की तकलीफ बढ़ सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि चाय कभी खाली नहीं पीनी चाहिए। चाय के साथ बिस्कुट या नमकीन जरूर लें।

दूध- भूखे पेट दूध पीना नुकसानदायक माना जाता है। दूध में सैचुरेटेड फैट और प्रोटीन होता है, जो पेट की मांसपेशियों को कमजोर कर सकता है। 

दाल- देर रात दाल खाने से बचना चाहिए। दाल में प्रोटीन अधिक होता है, जिससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है।

पानी- खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। खाने के पहले और खाने के 45 मिनट बाद पानी पीना, पाचन क्रिया में मदद करता है। सुबह खाली पेट दो गिलास पानी पीना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। पेट का फैट कम करने के लिए सुबह उठकर आधा लीटर गर्म पानी पीएं।