लाइव टीवी

Celebs Fitness Secret : मलाइका अरोड़ा की तरह चाहती हैं फ्लेक्सिबल बॉडी तो ये योगासन आएगा काम

Updated Aug 17, 2021 | 11:40 IST

Fitness Secret : मलाइका अरोड़ा को बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेस में से एक माना जाता है। वह नियमित रूप से योगासन और दूसरी एक्सरसाइज करती हैं। परिवृत उत्कटासन या रिवॉल्व्ड चेयर पोज उनके पसंदीदा योगासन में से एक है।

Loading ...
परिव्रत उत्कटासन करती हुईं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (pic: Malaika Arora Instagram)
मुख्य बातें
  • परिवृत उत्कटासन या रिवॉल्व्ड चेयर पोज से शरीर और दिमाग में बैलेंस बनता है।
  • ये योगासन शरीर को लचीला बनाने और मांसपेशियों को राहत देने में मदद करता है।
  • इस योगासन से दूसरी शारीरिक बीमारियों से भी छुटकारा पा सकते हैं।

मलाइका अरोड़ा की गिनती बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में होती है। उनकी अनुशासित जीवनशैली और नियमित एक्सरसाइज की आदत के चलते वह एक बच्चे की मां होने के बावजूद काफी यंग दिखती हैं। वह उन सभी के लिए एक प्रेरणा है जो फिट और स्वस्थ रहना चाहते हैं। मलाइका अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर अपने वर्कआउट और योग करते हुए योगासन के वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती हैं। आज हम आपको उन्हीं के एक पसंदीदा योगासन परिवृत उत्कटासन या रिवॉल्व्ड चेयर पोज के बारे में बताएंगे। ये शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने के साथ दूसरी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। 

क्या है परिव्रत उत्कटासन

परिवृत उत्कटासन या रिवॉल्व्ड चेयर पोज का नाम संस्कृत के शब्दों, परिव्रत-घुमावदार और उत्कट-भयंकर से लिया गया है। इस आसन को खड़े होकर या कुर्सी पर बैठकर भी किया जा सकता है। इससे बॉडी में बैलेंस आता है। साथ ही शरीर और मन एक-दूसरे से बेहतर तालमेल बना पाते हैं। 

कैसे करें ये आसान

1: कुर्सी पर सीधे बैठें, अपने पैरों को अलग रखें और हाथों को अपनी गोद में रखें। 

2: अपने पैरों को ब्लॉकों पर मजबूती से रखें। आपके पैर आपके घुटनों के लंबवत होने चाहिए।

3: श्वास लें और अपनी हथेलियों को नमस्कार मुद्रा में लाएं।

4: सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को बाईं ओर मोड़ें और अपनी दाहिनी कोहनी को अपने बाएं घुटने के पास रखें।

5: आपकी हथेलियां आपकी छाती के सामने होनी चाहिए।

6: 10 से 15 सेकंड के लिए मुद्रा में बने रहते हुए श्वांस लें और छोड़ें। इसे दूसरी तरफ भी दोहराएं।

योगासन के फायदे

परिवृत उत्कटासन या रिवॉल्व्ड चेयर पोज योगासन कंधों, रीढ़ और गर्दन की अकड़न को दूर करने में मदद करता है। इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। यह आपके कंधे, छाती और पीठ के ऊपरी हिस्से को खोलता है। इससे टखनों में भी बल मिलता है। जिसका फायदा रनिंग करते समय मिलता है। इस योगासन से बॉडी फ्लेक्सिबल बनती है। यह सांस लेने में सुधार करता है। साथ ही पूरे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है।