लाइव टीवी

आम या पपीता, जानिए गर्मियों के मौसम में कौन सा फ्रूट खाने से आपको मिलेगा सेहत का फल

Updated Apr 17, 2022 | 08:28 IST

Papaya Vs Mango: पपीता और आम स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। हालांकि, कुछ स्थितियों में पपीता न खाने की सलाह दी जाती है। वहीं, आम में पपीते की तुलना में अधिक पोषक तत्व होता है। इसके अलावा इनके बीच कई तुलनात्मक अंतर हैं।

Loading ...
Mango and Papaya
मुख्य बातें
  • पपीते से हो सकती है एलर्जी की शिकायत
  • आम के सेवन से मिलती है अधिक कैलोरी
  • गर्भवती महिलाएं नहीं खा सकती हैं पपीता

Papaya Vs Mango : गर्मियों के सीजन में आम का स्वाद हर किसी के जुबां पर होता है। इस सीजन में आपको कई वैरायटीज के आम आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। आम के साथ-साथ गर्मियों में  पपीता का सेवन भी काफी ज्यादा किया जाता है। हालांकि, पपीता गर्मियों  के अलावा आपको हर एक सीजन में आसानी से मिल जाता है।

सालभर इसकी खपत आम की तुलना में अधिक होती है। हम में से कई लोग आम और पपीते के पोषक तत्वों को एक समान मान लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, दोनों में अलग-अलग तरह के पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आम और पपीता में से कौन से फल में अधिक पौष्टिक है ?

पपीता और आम दोनों में से कौन सा है अधिक पौष्टिक?

आम और पपीता दोनों ही सेहत के लिए काफी लाभकारी माने जाते हैं। इन दोनों में लगभग एक तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. लेकिन आम पपीते की तुलना में अधिक फायदेमंद है।

गर्भवती महिलाएं खा सकती हैं आम

प्रेग्नेंट महिलाओं को पपीता का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। वहीं, आम का सेवन गर्भवती महिलाएं आसानी से कर सकती है। इससे गर्भ में पल रहे शिशु को पोषक तत्व प्राप्त होता है।

Also Read: शरीर को तंदरुस्त रखने के लिए डिलीवरी के बाद खाएं गोंद के लड्डू, रहेंगी सेहतमंद

आम में कैलोरी होती है अधिक

पपीते की तुलना में आम में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। वहीं, इसमें पोषक तत्वों की भी अधिकता होती है और पानी भी अधिक रहता है। इसलिए अगर आप पोषण की बात करते हैं, तो पपीता आम की तुलना में अधिक हेल्दी हो सकता है।

पपीते से एलर्जी

पपीते के सेवन से कुछ लोगों को एलर्जी की शिकायत होती है। इसकी वजह से स्किन एलर्जी, स्किन इरिटेशन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कभी भी खा सकते हैं आम
आम का सेवन सीमित मात्रा में कभी भी किया जा सकता है। लेकिन पपीता का कभी भी नहीं कर सकते हैं। खासतौर पर खाना खाने के बाद या फिर रात के समय में पपीता न खाने की सलाह दी जाती है।

पपीता और आम में इन तुलनाओं के आधार पर कहा जा सकता है कि आम पपीते की तुलना में अधिक हेल्दी होता है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। वहीं, पपीता भी आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन कुछ स्थितियों में इसका सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)