लाइव टीवी

Nude Yoga Benefits In Hindi: स्ट्रेस से छुटकारा दिलाता है न्यूड योगा, बढ़ाता है सेक्स पावर

Updated Dec 10, 2018 | 19:35 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Nude Yoga Benefits In Hindi:न्यूड योगा बाकी योगासन से काफी अलग है। इस योग में ऐसा क्या है जिसे करने से स्ट्रेस जैसी तमाम बीमारियां दूर रहती हैं। ऐसे में इसके पॉजिटिव इफेक्ट को जानना और समझाना जरूरी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
Nude Yoga

नई दिल्ली. तन और मन दोनों के लिए योग बहुत ही कारगर चीज है। योग में कई आसन होते हैं, लेकिन आपको पता न्यूड योगा करना इन सब से अलग है। दरअसल जब योग को न्यूड किया जाता है तो इसका असर कुछ अलग होता है। इस योग को करने से न केवल आप खुद से प्यार करना सीखते हैं बल्कि ये आपके स्ट्रेस लेवल को भी कम करता है।   

जैसा इसके नाम से जाहिर है न्यूड योगा में किसी भी तरह के कपड़े नहीं पहनने होते हैं। इसे बिना कपड़ों के करना होता है। ऐसा माना जाता है जब इस तरह से योग किया जाता है तो इसका इफेक्ट बेहतर और जल्दी होता है। साथ ही अपने शरीर और अपने आप से प्यार भी होता है।  

किम कार्दशियन, जेनिफर एनिस्टन, मेगन फॉक्स, जैनिफर लोपेज, रीटा वाटसन और नाओमी वाट्स जैसी हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेज अपनी खूबसूरती और फिटनेस बरकरार रखने के लिए न्यूड योगा करती हैं। न्यूड योगा का पॉजिटिव इफेक्ट गोल को जल्दी पाने में मदद करता है। इसमें आसनों की उन गलतियों को भी आसानी से पहचाना जा सकता है जो कपड़ों के कारण छिप जाती हैं। 

read also : Weight loss: सिर्फ 7 दिन में इन पांच आयुर्वेदिक चीजों से घटता है 

बढ़ाता है सेक्स पावर 
अमेरिका के हवाई द्वीप में योग केंद्र हैं,जहां न्यूड योगा कराया जाता है और बताया जाता है कि ये सेक्स पावर को बढ़ाता है। हठ विन्यास, कुंडलिनी और यिन योगा के पैकेज दिए जाते हैं।

हॉट न्यूड योगा के जरिये सेक्स पावर को बढ़ाया जाता है। इसके अलावा अगर आप अपने वेट, हाइट और बॉडी शेप को लेकर शक करते हैं तो ये योग आपके अंदर पॉजिटिव इमेज बनाता है। न्यूड योगा आपको अपने ही शरीर को देखने का पाजिटिव नजरिया हासिल करने का मौका देता है। 

read also :4 महीने में 21 किलो घटेगा वजन, जानें भूमि पेडनेकर का ये सीक्रेट वेट लॉस प्‍लान 
 
शरीर-आत्मा-मन का तालमेल
एक रिसर्च के मुताबिक कपड़े ना होने की वजह से लोगों खुद को फ्री फील करते हैं। इससे उनका स्ट्रेस लेवल कम होने लगता है। इस योग से दिमाग शांत रहता है। इससे शरीर-आत्मा-मन का तालमेल मजबूत होता है। 

न्यूड योग आपके रिश्ते में एक रोमांचक पल ला सकता है अगर कपल्स इसे साथ में करें। ये योग आपके अंदर की झिझक और संकोच को दूर कर देता है। ये आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। आप अपने पार्टनर के साथ जब ऐसे इंटीमेट पल साथ बिताते हैं तो ये आपके रिलेशन को एक नयापन देता है। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।