लाइव टीवी

तेजी से करना है वेट लॉस, एक हफ्ते तक फॉलो करें गोभी का ये डाइट प्लान

Updated Apr 20, 2019 | 01:55 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

कैबेज डाइट प्लान वो क्विक तरीका है जिससे आप अपने शरीर को छरहरा ही नहीं डिटॉक्स भी कर सकेंगे। खास बात ये है कि आप केवल वन वीक कैबेज डाइट प्लान ले कर अपने वेट को तेजी से कम कर सकते हैं।

Loading ...
Cabbage

नई दिल्ली. वेट लॉस कई बार तमाम एक्सरसाइज के बाद भी संभव नहीं हो पाता। इसलिए कुछ खास डाइट प्लान के साथ एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। कैबेज डाइज प्लान के जरिये आप वेट लॉस गोल आसानी से पा सकते हैं।  

कैबेज डाइन प्लान मेटाबॉलिक रेट पर काम करता है। इसे लेने से मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है। इसमें फाइबर भी ज्यादा होता है तो बार-बार भूख नहीं लगती और पेट भरा हुआ फील होता है। कम सोडियम वाला ये डाइट प्लान बेहद कम कैलोरी वाला होता है। इसमें जो वसा होती है वो एनर्जी में कंर्वट हो जाती है और यही कारण है कि वेट लॉस करना आसान हो जाता है। 

कैबेज डाइट की खासियत ही यही है कि ये आपके मेटाबॉलिक रेट को तेज कर देता है। ये प्लान एक हफ्ते में बढ़ाया भी जा सकता है। ये प्लान ऐसा है जो आपको भूखा रखे बिना आपके वेट कम करने पर काम करता रहेगा। 

पत्ता गोभी डाइट प्लान को ऐसे करें फॉलो
पहला दिन की शुरुआत 

  • सुबह की शुरुआत नींबू पानी से करें। खाली पेट ये आपके शरीर को डिटॉक्स करेगा।
  • ब्रेकफास्ट सुबह 9 बजे से पहले- नाश्ते में आप कोई भी फ्रूट ले सकते हैं। सेब, संतरा, पपीता या तरबूज आदि। बस केला न खाएं क्योंकि ये कार्ब रिच फ्रूट है। 
  • लंच दोपहर 1 बजे तक- गोभी के पत्तों का रस निकाल लें और इसे पीएं।
  • शाम को करीब चार बजे - सेब या अमरूद  जैसे रफेज से भरे फ्रूट लें।
  • डिनर रात सात बजे तक- गोभी का सूप बनाएं, चाहें तो इसमें कैबेज को भी रखें ताकि रफेज ज्यादा से ज्यादा मिले। इसमें पनीर के कुछ टुकड़े भी डाल सकते हैं। 

दूसरे दिन ऐसे करें प्लान की शुरुआत

  • ब्रेकफास्ट से पहले- बिना चीनी के ग्रीन-टी या ब्लैक टी ले सकते हैं। चाहें तो नींबू पानी लें।
  • ब्रेकफास्ट सुबह 9 बजे से पहले– कैबेज और गाजर के साथ चुकंदर की स्मूदी बनाएं। इसमें टमाटर भी मिला सकते हैं।
  • लंच दोपहर एक बजे से पहले- सूखी बीन्स या कैबेज का सूप बना लें और इसमें स्वीट कॉर्न और पनीर भी डाल लें।
  • शाम चार बजे तक- एक छोटी कटोरी खीरा, गाजर और कैबेज का सलाद बना लें।
  • डिनर रात 8 बजे से पहले- कैबेज का सूप बनाएं और इसमें पनीर या टोफू मिक्स कर लें।

छठे दिन कुछ ऐसा रखें प्लान

  • ब्रेकफास्ट से पहले आप ग्रीन टी या नींबू पानी से डिटॉक्स ड्रिंक तैयार करें।
  • ब्रेकफास्ट सुबह 8 बजे तक - केला स्मूदी और 1 कटोरी कैबेज और अन्य सब्जी के साथ बना ओट्स।
  • लंच एक बजे तक- गोभी के सूप के साथ चिकन ब्रेस्ट के साथ या मशरूम या पनीर के साथ। 
  • शाम चार बजे तक- 1 गिलास कोई भी साइट्रस जूस 
  • डिनर रात 8 बजे तक- कैबेज का सूप विथ पनीर या चिकन ब्रेस्ट या मछली के साथ।

सातवां दिन का प्लान होगा खास

  • सुबह ग्रीन टी या दालचीनी चाय पीएं।
  • ब्रेकफास्ट - सेब या संतरे का रस या कीवी बनाना स्मूदी।
  • लंच दोपहर एक बजे तक- ब्राउन राइस के साथ गाजर और पालक या कैबेज के साथ दाल।
  • शाम चार बजे - केला या कोई भी फ्रूट।
  • डिनर रात आठ बजे तक – कैबेज सूप के साथ चिकन या पनीर, या मशरूम।

इस सात दिन के डाइट प्लान को आप आगे भी जारी रख सकते हैं ,लेकिन याद रखें अगर कमजोरी हो या चक्कर आए तो इसे न दोहराएं। कुछ दिन के अंतराल पर इस प्लान को आप फिर से आजमा सकते हैं। 

नोट: तीसरे और चौथा दिन भी यही डाइट प्लान फॉलो करें। तीसरे, चौथे और पांचवें दिन से आप नाश्ते में केला स्मूदी और दोपहर बाद एक कटोरी दही या एक गिलास मिल्क शेक भी ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।