लाइव टीवी

पीरियड्स के दर्द को कम करता है प्याज का रस, चेहरे के दाग भी करता है दूर

Updated Sep 07, 2019 | 23:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

प्याज आप सब्जियों और सलाद में खूब खाते होंगे लेकिन आपको पता है कि ये चेहरे के दाग को हटाने और गंजापन दूर करने में भी सहायक है। तो आइए आज प्याज के कुछ अद्भुद फायदे जानें।

Loading ...
Onion
मुख्य बातें
  • प्याज के रस बालों में लगाने से बाल झड़ने रुकेंगे।
  • दाग-धब्बों और झाईंयों पर प्याज के का रस लगाएं।
  • प्याज के रस को कैस्टर ऑयल में मिक्स कर बाल में लगाएं।

नई दिल्ली. प्याज लगभग हर घर में यूज होता है। इसमें झाईंयों को दूर करने का ही गुण नहीं बल्कि बालों से जुड़ी हर समसया का हल है। स्किन डिजीज, पीरियड्स में होने वाले दर्द या यूरिन से जुड़ी दिक्कतों में भी ये बहुत काम आता है। 

आप यदि प्याज नहीं खाते तो भी आप इसका प्रयोग कर सकते हैं क्योंकि इसमें प्याज का रस प्रभावित जगहों पर लगाना होता है। प्याज के रस में बहुत से औषधिय गुण छुपे हैं। प्याज का बीज को कलौंजी कहा जाता है।

प्याज का बीज यानी कलौंजी भी बहुत सी समस्याओं का इलाज करता है। प्याज के रस में विटामिन ए, बी6, सी और ई के अलावा प्रचुर मात्रा में सल्फर, क्रोमियम, सोडियम, पोटैशियम, आयरन होता है। 

पीरियड्स में मिलता है लाभ
 पीरियड्स में होने वाले दर्द में प्याज के रस को शहद के साथ पीना बहुत लाभ देता है। इसके अलावा यूरिन से रिलेटेड किसी भी तरह की दिक्कत में प्याज के रस में नींबू मिला कर पीना चाहिए। किडनी में स्टोन हो तो एक चम्मच प्याज के रस में चीनी मिलाकर पिएं।

 प्याज के रस को खट्टी दही में मिला कर लगाने से डैंड्रफ खत्म हो जाता है। स्किन डिजीज में प्याज के रस को हल्दी मिला कर लगा लें, बहुत फायदा होगा। यदि चेहरे पर झाईंया हो तो आप प्याज को प्रभावित जगहों पर रगड़ें या रस लगा लें। इसमें मौजूद सल्फर दाग को हल्का करता है।

गंजापन भी करता है दूर 
प्याज के रस से एलोपेसिया यानी बालों के झड़ने की बीमारी ठीक हो सकती है। इसके रस को आप स्प्रे बॉटल में भर लें और इसे सिर के जड़ में रोज लगाएं।  प्याज के रस में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और इसके रस को नींबू के रस में मिला कर लगाएं। इससे स्केल्प पर होने संक्रमण को दूर किया जा सकता है। 

गंजापन दूर करने के लिए प्याज के रस में अदरक का रस मिला कर प्रभावित जगह पर रोज लगाएं। कैस्टर ऑयल में प्याज का रस मिला कर रोज बालों की जड़ में लगाएं इससे बाल तेजी से बढ़ेंगे। प्याज के रस के लिए हमेशा प्याज लाल रंग वालें ही चुनें,क्योंकि इसमें सल्फर की मात्रा अधिक होता है। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।