लाइव टीवी

Holi Safety Tips: होली खेलें मगर संभलकर, जानें रंगों का मजा लेने से पहले बरतें कौन सी सावधानियां 

Updated Mar 17, 2019 | 11:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

How to play safe holi: कृत्रिम रंगों में मौजूद रसायन नुकसानदेह होते हैं और विभिन्न किस्म की समस्याओं का कारण बनते हैं। आइये जानते हैं इस होली में कौन कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिये। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
Holi Safety Tips

 Holi Tips: होली सुनते ही सुंदर रंगों के इंद्रधनुष का ख्याल आता है जो आपको खुश कर देता है। होली का त्योहार एक तरफ अगर खुशी और उत्साह लेकर आता है तो दूसरी ओर होली खेलने के बाद रंग साफ करना भी एक समस्या होता है। कृत्रिम रंगों में मौजूद रसायन नुकसानदेह होते हैं और विभिन्न किस्म की समस्याओं का कारण बनते हैं। इनमें त्वचा की गड़बड़ी, रंग खराब होना, जलन, खुजली और खुश्की आदि शामिल हैं। होली के रंग में मौजूद कठोर रसायन खुजली और जलन का कारण बन सकते हैं और खुजली करने पर ये एक्जीमा का रूप ले सकते हैं और यह रंगों से होने वाली सबसे आम किस्म की प्रतिक्रिया है। 

रंग हटाने के लिए अपनी त्वचा को ज्यादा न रगड़ें। इससे ब्लिस्टर्स, रैशेज या एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। इसकी बजाय अपनी त्वचा को गुनगुने पानी से गीला करके 10.15 मिनट छोड़ दीजिए और देखिए रंग अपने आप बहकर काफी हल्का हो जाएगा। रुखे और कठोर साबुन की बजाय हल्के क्लिंजर का उपयोग किया जाना चाहिए। प्राकृतिक और घरेलू क्लिंजर जैसे दूध और बेसन मिलाकर लगाने से भी आपका शरीर अच्छी तरह साफ होता है। 

Also read: कैंसर से लेकर अवसाद तक से लड़ता है भांग, जानें इसके अचूक फायदे

होली के रंगों का मजा लेने के लिए बाहर निकलने से पहले बरती जाने वाली कुछ सावधानियां : 

मोटे कपड़े पहनें : मोटे कपड़े पहनें जो आपके शरीर को जितना ज्यादा संभव हो, ढककर रखें। इस तरह अगर आप पर कोई ऐसा रंग लगाया गया जो त्वचा के लिहाज से खराब है तो यह त्वचा तक पहुंच ही नहीं पाएगा और संवेदनशील त्वचा सुरक्षित रहेगी। 

सनस्क्रीन या बेबी ऑयल लगाइए : सनस्क्रीन या बेबी ऑयल की एक मोटी परत त्वचा पर एक रक्षात्मक आवरण बनाएगी। इससे रंगों के लिए त्वचा में अंदर जाना मुश्किल हो जाएगा। यही नहीं, होली खेलने के बाद इससे रंगों को हटाना या त्वचा को साफ करना आसान होगा। 

लाल या गुलाबी शेड का उपयोग करें: ये रंग आसानी से हटाये जा सकते हैं। ब्लैक, ग्रे, पर्पल और ऑरेंज जैसे रंग त्वचा से हटने में समय लगाते हैं। 

वेसलिन या पेट्रोलियम जेली : अपनी कोहनी और घुटनों पर वेसलिन या पेट्रोलियम जेली पहले ही लगा लें। नाखून में रंग लग जाएं तो बहुत खराब लगते हैं और इन्हें तुरंत साफ करना लगभग असंभव है। 

लिप बाम का उपयोग करें: होठों पर निशान न पड़ें, इसलिए उनकी रक्षा करें। 

Also read: ये तरल पदार्थ तेजी से घटाते है आपका वजन, 1 हफ्ते में ही दिखेगा 'चमत्कार' 

बालों में तेल लगाएं : बालों को रंगों के नुकसानदेह रसायनों से बचाने के लिए बालों में तेल लगाएं। इससे बाल धोने के दौरान भी रंगों को हटाने में सहायता मिलती है।

बेबी ऑयल के साथ मॉइश्चराइज्ड साबुन लगाइए : रंग साफ करने के दौरान बेबी ऑयल के साथ मॉयश्चराइज्ड साबुन लगाइए और सुनिश्चित कीजिए कि आप इसे जोर से न रगड़ें, क्योंकि इससे आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। 

रंग साफ करने के लिए ठंडे पानी का उपयोग करें : गर्म पानी का उपयोग न करें, क्योंकि यह त्वचा में चिपकता है और रंगों को धोकर अलग करना बहुत मुश्किल होता है। 

नाखूनों का ख्याल रखें : बालों और त्वचा के साथ नाखून का भी ख्याल रखें। पारदर्शी नेल पेन्ट लगा दें, ताकि रासायनिक रंग आपके नाखून में न फंसें। इन्हें निकालने में सबसे ज्यादा समय लगता है। 

होली के जीवंत त्योहार का आनंद लेने के लिए इन नुस्खों का ख्याल रखें और सुनिश्चित करें कि आपकी होली शानदार हो तथा जीवनभर के लिए यादगार हो। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।