लाइव टीवी

शाकाहार और योग की दीवानी हैं प्रिंसेस मेगन मर्केल, जानें कैसे रखती हैं खुद को फिट

Updated Jul 24, 2019 | 10:12 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल हाल ही में डिलेवरी के बाद नजर आई। परफेक्ट बॉडी और फिटनेस से भरपूर मर्केल नजर आ रही हैं। अगर आप भी उनकी फिटनेस के दीवाने हैं तो आइए जानें उनका सीक्रेट।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Meghan Markle
मुख्य बातें
  • डिलेवरी से पूर्व ही नहीं अब डिलेवरी के बाद भी मेगन मर्केल बेहद आकर्षक और फिट दिखती हैं
  • वह सात साल की उम्र से योग और मेडिटेशन करती आई हैं
  • मेगन मर्केल अपनी डाइट में सबसे ज्यादा वेजिटेरियन डिश ही शामिल करती हैं

ब्रिटेन की डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल की फिटनेस को देख कर हर किसी की आंखे उन से हट नहीं पातीं। डिलेवरी से पूर्व ही नहीं डिलेवरी के बाद भी वह बेहद आकर्षक और फिट नजर आती हैं। उनकी फिटनेस को लेकर आपको भी क्रश है तो जान लें कि इसे पाने के लिए वह बचपन से ही सक्रिय रही हैं। कुछ और नहीं बल्कि वह सात साल की उम्र से योग और मेडिटेशन करती आई हैं।

अपनी मां से योग और मेडिटेशन सीख कर उन्होंने अपने आप को इतना परफेक्ट और फिट बनाया है। हाल में ही मेगन मर्केल ने शहजादे आर्ची को जन्म दिया है और इसके बाद जब उनकी तस्वरी सोशल मीडिया पर साझा हुई तो सभी उन्हें देखते रह गए। वह पहले से ज्यादा फिट और ग्लैमरस नजर आ रही थीं। ब्रिटेन ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया उनकी फिटनेस पर आंख गड़ाए हुए है। एक्सरसाइज और बैलेंस डाइट का ये राज आइए आज जानें।

वेजिटेरियन डाइट ज्यादा लेती हैं मेगन मर्केल
मेगन मर्केल वेजेटेरियन तो नहीं लेकिन वह अपनी डाइट में सबसे ज्यादा वेजिटेरियन डिश ही शामिल करती हैं। बहुत समय पहले उन्होंने एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में यह बताया था कि वह नॉन वेज डाइट सप्ताह में एक दिन से ज्यादा नहीं लेती। उनका पूरा सप्ताह वेज डाइट पर निर्भर करता है। वह सही समय पर सही डाइट लेती हैं और यही उनके वेट मैनेजमेंट का बड़ा कारण है।

योगा और मेडिटेशन की दीवानी हैं मेगन
जीं हां वह योग और मेडिटेशन की दीवानी हैं। उनकी डेली रुटीन में योग और मेडिटेशन से बेहतर उन्हें और कुछ नहीं लगता। वह रोज करीब दो घंटे का वक्त अपने योग के लिए निकालती हैं। मेगन मर्केल को अपनी मां से योग सीखा और एक विरासत की तरह वह इसे अपने अंदर उतार ले गईं। मेगन की मां एक योग प्रशिक्षक है।वह मेडिटेशन करना खूब पसंद करती हैं क्योंकि ये उन्हें हर तरह से एनर्जेटिक और स्ट्रेसफ्री बनाता है।

ग्रीन जूस
मेगन मर्केल की डाइट का एक अहम हिस्सा है ग्रीन जूस। ग्रीन सेब, ब्रोकली, पालक, स्ट्राबेरी, अदरक और नींबू से बना ये ग्रीन जूस उन्हें बहुत प्रिय है और उनका मानना है कि ये उनकी बेहतर हेल्थ ही नहीं स्किन के लिए भी फायदेमंद है। वह कॉफी की जगह इसे ही लेती हैं।

जर्मिनेटेड स्नैक्स हैं फेवरेट
मेगन मर्केल के स्नैक्स में जर्मिनेटेड चीजें ज्यादा होती हैं। इन्हें भून कर खाना इन्हें बहुत पसंद है क्योंकि ये स्वाद में भी बेहतर होते हैं और फाइबर और प्रोटीन से भरे होने के कारण ये सेहत के लिए भी अच्छे हैं। नट्स के साथ जूस लेना ही उनके स्नैक्स का हिस्सा है। कभी वह फ्रूट्स भी ले तेती हैं।

मेगन मर्केल की तरह फिटनेस पाना मुश्किल तो नहीं लेकिन उनके रुटीन को फालो करना बेहद सख्त है। डाइट और एक्सरसाइज के जिरये उन जैसी बॉडी पाई जा सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।