लाइव टीवी

jumping rope benefits : रस्‍सी कूदने से तेजी से बर्न होती है कैलोरी, जानें इसके फायदे और नुकसान

Updated Feb 18, 2021 | 18:46 IST

फिट रहने के लिए रस्सी कूदना फायदेमंद माना जाता है। जानकारों के मुताबिक, रस्सी कूदने से लाभ तो मिलते ही हैं लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। जानें इस बारे में व‍िस्‍तार से।

Loading ...
Rassi kudne ke fayde
मुख्य बातें
  • फिट रहने के लिए डॉक्टर्स देते हैं रस्सी कूदने का सुझाव, कैलौरी बर्न करने में करता है मदद
  • व्यस्त जीवनशैली के चलते घर पर रस्सी कूद कर रख सकते हैं खुद को फिट
  • रस्सी कूदने से लाभ के साथ होते हैं कुछ नुकसान, उसकी जानकारी भी रखना है उचित

फिट रहने के लिए लोग अपने जीवन में कई बदलाव करते हैं। कुछ जिम जा कर बॉडी बनाना पसंद करते हैं वहीं कुछ लोग घर पर रहकर योग करते हैं या रस्सी कूदते हैं। वैज्ञानिक तर्कों के मुताबिक, रस्सी कूदना बहुत लाभदायक होता है। ऑफिस जाने वाले लोगों के पास समय की कमी होती है जिसकी वजह से वह जिम नहीं जा पाते हैं या रनिंग और जॉगिंग जैसे फिजिकल एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। कई शाध के अनुसार यह पता चला है कि, रोजाना रस्सी कूदने से हृदय और मानसिक स्वास्थ्य बना रहता है साथ में यह स्टैमिना को भी बढ़ाता है।

यहां जानिए, रस्सी कूदने के लाभ और नुकसान के बारे में।

हृदय स्वास्थ्य के लिए उत्तम

रस्सी कूदने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिसके वजह से हमारा दिल स्वस्थ रहता है। यह हार्ट स्ट्रोक और हृदय संबंधित अन्य बीमारियों से बचने में भी मदद करता है। इसलिए रस्सी कूदने को बेस्ट कार्डियो एक्सरसाइज माना गया है।

वजन कम करने में करे मदद

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उन्हें रस्सी जरूर कूदना चाहिए। रोप स्किपिंग की मदद से शरीर में जमा हुआ कैलोरी बर्न होता है और मोटापा कम होता है।

मांसपेशियों और स्टैमिना के लिए बेस्ट एक्सरसाइज

रस्सी कूदने से हमारी मांसपेशियां अच्छे से काम करती हैं जिसकी मदद से शरीर में संतुलन बना रहता है। इसके साथ रस्सी कूदने से स्टैमिना बढ़ता है।

मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने में सक्षम

शोध के अनुसार यह पता चला है कि, रोजाना रस्सी कूदने से अवसाद की समस्या से राहत मिलती है। इससे हमारा शरीर एक्टिव रहता है।

जोड़ों के लिए फायदेमंद

रोजाना रस्सी कूदने से हमारे घुटने, टखने, कंधे और कूल्हे मजबूत होते हैं और फ्लैक्सिबल बनते हैं।

रस्सी कूदने के नुकसान

आ सकती है पैरों में मोच

कई बार पैर रस्सी से फंस जाते हैं जिसकी वजह से लोग गिर जाते हैं और उन्हें चोट लग जाती है। वहीं कभी-कभी रस्सी कूदते समय संतुलम गड़बड़ा जाता है, जिसकी वजह से मोच आ जाती है।

मांसपेशियों में खिंचाव

रस्सी कूदते समय अक्सर मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है, जो बहुत पीड़ादायक होता है।