लाइव टीवी

Infertility Problems: मां बनने में आ रही है दिक्कत? ऐसे करें इंफर्टिलिटी की पहचान

Updated Jul 15, 2022 | 19:13 IST

Infertility Problems: ऐसा कहा जाता है कि 30 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कुछ बदलाव होने लगते हैं, जिनसे उन्हें मां बनने में दिक्कत होती है। इसके अलावा भी कई कारण होते हैं जो महिलाओं की प्रजनन क्षमता को प्रभावित करते हैं, आइए जानते हैं। 

Loading ...
Infertility Problems
मुख्य बातें
  • अनियमित पीडियड्स की वजह से हो सकती है इंफर्टिलिटी
  • हार्मोन्स में बदलाव भी होता है इंफर्टिलिटी का कारण
  • कंसीव न कर पाने के लिए मेडिकल इश्यूज भी होते हैं जिम्मेदार

Infertility Problems: आजकल की बिगड़ती लाइफस्टाइल, खराब खान-पान और काम करने की गलत टाइमिंग की वजह से इंफर्टिलिटी की समस्या काफी देखने को मिल रही है। इसका एक कारण ये भी होता है कि आजकल लड़का हो या लड़की, सब ज्यादातर 30 के पड़ाव पर आकर ही शादी कर रहे हैं, इससे फर्टिलिटी पर बहुत असर पड़ता है, क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ एग्स और स्पर्म काउंट में कमी आने लगती है और यदि ऐसे में खान-पान पर भी ध्यान न दिया जाए, तो महिलाओं को कमसीव करना मुश्किल हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में, जो इंफर्टिलिटी के संकेत देते हैं, तो चलिए जानते हैं-

महिलाओं में इनफर्टिलिटी के प्रमुख लक्षण

कई दिनों तक होने वाले पीरियड्स

पीरियड्स महिलाओं में होने वाली एक नियमित प्रक्रिया है, कुछ महिलाओं को ये कम और दम दिनों के लिए होती हैं, वहीं कुछ महिलाओं में ये बहुत अधिक दिनों तक होते हैं, जो एंडोमेट्रियोसिस के कारण भी हो सकती है। ये एक ऐसी समस्या है, जिसमें संबंधों के दौरान दर्द और अनियमित पीरियड्स होते हैं। ये बांझपन का एक लक्षण हो सकता है। 

Also Read: Mother Diet After Delivery जानिए डिलीवरी के बाद कैसा हो खानपान, नई मां का ऐसा होना चाहिए खानपान

हार्मोनल डिसबैलेंस

कई बार शरीर में खान-पान और बढ़ती उम्र के साथ हार्मोनल चेंजस हो जाते हैं, जो इंफर्टिलिटी का कारण बनते हैं। हार्मोन्स में बदलाव की वजह से चेहरे पर मुंहासे, यौन इच्छा में कमी, चेहरे के बालों का बढ़ना, वजन बढ़ना और निप्पल डिस्चार्ज होना मुख्य है। 

मोटापा

जिन महिलाओं का वजन लगातार बढ़ रहा है, उनमें भी प्रजनन क्षमता में कमी हो सकती है। दरअसल, हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मोटापे से ग्रस्त महिलाओं में गर्भधारण की संभावना अन्य महिलाओं की तुलना में कम होती है। 

Also Read:Periods Problem क्या होते हैं देर से पीरियड्स आने के कारण? ये हो सकती है वजह

मेडिकल कारण

कुछ केसेज में इंफर्टिलिटी कारण औल लक्षण मेडिकल इश्यूज भी हो सकते हैं। दरअसल, यदि कोई महिला पीसीओएस, समय से पहले रजोनिवृत्ति, कैंसर, कैंसर का उपचार, अंडाशय या फैलोपियन ट्यूब के नुकसान जैसी स्थितियों से गुजर रही है, तो उसके कंसीव करने के चांस बहुत कम होते हैं। 

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)