लाइव टीवी

कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर ने घटाया 14 किलो वजन, जानिए कैसे किया ये ट्रांसफॉर्मेशन

Updated Apr 14, 2019 | 01:59 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

फिल्म कबीर सिंह के जारी हुए टीजर में शाहिद कपूर के ट्रांसफॉरमेशन ने सभी को हैरान कर दिया था। शाहिद कपूर के ट्रेनर समीर जौरा ने बताया कि फिल्म में शाहिद को स्टूडेंट लुक देने के लिए उनसे काफी मेहनत कराई है।

Loading ...
Shahid Kapoor

नई दिल्ली. तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी के रिमेक कबीर सिंह का टीजर इस हफ्ते जारी हो गया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर दो अलग-अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में मेडिकल स्टूडेंट रोल निभाने के लिए शाहिद कपूर ने अपना वेट करीब 14 केजी तक घटा लिया। 

वेट लॉस के बाद शाहिद का एक नया रूप ही फिल्म के फर्स्ट हाफ में देखने को मिलेगा। शाहिद कपूर के ट्रेनर समीर जौरा ने बताया कि फिल्म कबीर सिंह में शाहिद को एक स्टूडेंट का लुक देने के लिए उनसे काफी मेहनत कराई गई है।  

शाहिद कपूर के ट्रेनर समीर जौरा ने फिल्म में दो अलग अलग कैरेक्टर के लिए शाहिद को एक में स्टूडेंट की तरह ट्रांसफॉर्म किया। वहीं, फिल्म के सेंकंड हॉफ के लिए उन्होंने उनके बॉडी पर ऐसे वर्क कराया कि उनका एक अलग ही लुक नजर आया है।

फॉलो किया 1400 से 1500 कैलोरी डाइट प्लान
शाहिद ने स्टूडेंट लुक पाने के लिए  1400-1500 कैलोरी वाली डाइट के साथ कार्डियो एक्सरसाज की। सेकंड हाफ में वह शराबी का रोल निभा रहे हैं। खास बात ये है की वह दिखने में मोटे जरूर लग रहे लेकिन उनकी बॉडी मस्कुलर है। शाहिद के ट्रेनर जौरा के यूनिक वर्कआउट डिजाइन के कारण हुआ है। जौरा का कहना है कि वह एक डॉक्टर की भूमिका में थे और ऐसे में सिक्स पैक ऐब वाली बॉडी इस करेक्टर को जस्टिफाई नहीं करती। 

ऐसा है कबीर सिंह का ट्रेलर 
कबीर सिंह के टीजर में शाहिद इन्टेंस लुक में दिख रहे हैं। ये टीजर आते ही वायरल हो गया है। शाहिद के फैंस को भी उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है। इसमें शाहिद दाढ़ी बढ़ाए, हर वक्त सिगरेट पीते दिख रहे हैं। एक मिनट के इस टीजर में फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी बिल्कुल आखिरी में नजर आ रही हैं। 

कबीर सिंह एक इन्टेस लव स्टोरी है। इसमें एक मेडिकल स्टूडेंट की कहानी को दिखाया गया है, जिसे बहुत ज्यादा गुस्सा आता है और वह इस पर कंट्रोल नहीं कर पाता है। रिलेशनशिप के फेल होने पर कबीर सिंह शराबी बन जाता है। टीजर में इसी को दर्शाया गया है। ये फिल्म 21 जून को रिलीज होगी। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।