लाइव टीवी

Tea Side Effects: दिन में कई बार चाय पीने से हो सकती हैं गंभीर समस्याएं, जानें कितने कप पीना है ठीक

Updated Mar 26, 2022 | 12:44 IST

Side Effects of Tea : चाय का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। दिन में 3 - 4 कप से अधिक चाय का सेवन करने से अनिद्रा, पेट से जुड़ी परेशानी, घबराहट जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए दिन में 2 कप से अधिक चाय का सेवन न करें।

Loading ...
Side Effects of Tea
मुख्य बातें
  • चाय पीने से हो सकती है अनिद्रा की परेशानी
  • कई बार चाय पीने से पेट में हो सकती है जलन की समस्या
  • चाय ज्यादा पीने से हो सकती घबराहट की परेशानी

Bad Side Effects of Tea : हम में से कई लोगों को आंख खुलते ही चाय पीने की आदत होती है। इसके बाद नाश्ते से लेकर ऑफिस में कई बार हम चाय का सेवन करते हैं। क्योंकि हमें लगता है कि चाय पीने से थकान दूर होती है। ऐसे में कई लोग पूरे दिन में 8 से 10 कप चाय का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरे दिन में इतनी मात्रा में चाय का सेवन करना आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है? जी हां, चाय न सिर्फ आपके शरीर को तरोताजा करता है, बल्कि कई तरह से आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचाता है। इसलिए चाय का सेवन अधिक मात्रा में करने से बचें। खासतौर पर दूध वाली चाय का सेवन करने से आपके शरीर को काफी ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है।

अधिक मात्रा में चाय पीने के नुकसान

घबराहट की परेशानी - अगर आप रोजाना दूध वाली चाय का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो इससे आपको घबराहट की परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, चाय में टैनिन की मात्रा होती है, जो आपके नर्व्स को प्रभावित करता है। साथ ही इसमें कैफीन भी पाया जाता है। ऐसे में अगर आप अधिक मात्रा में चाय का सेवन करते हैं, तो इससे आपको घबराहट की परेशानी हो सकती है। इसलिए चाय का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।

आंतों को पहुंच सकता है नुकसान - अधिक मात्रा में चाय का सेवन करने से न सिर्फ घबराहट की परेशानी हो सकती है, बल्कि इससे आपकी आंतों को भी नुकसान पहुंच सकता है। ज्यादा चाय पीने वालों की आंतें खराब हो सकती हैं। साथ ही पाचन से जुड़ी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि दिन में सिर्फ 2 से 3 कप चाय का ही सेवन करें।

सीने में जलन की परेशानी - चाय का अधिक मात्रा में सेवन करने वालों को गैस, बदहजमी और सीने में जलन की परेशानी हो सकती है। खासतौर पर इसकी वजह से एसिड रिफ्लक्स होता है, जिसके कारण खट्टी डकार, सीने में जलन, उल्टी जैसी परेशानी होने की आशंका बढ़ती है।

अनिद्रा की समस्या - चाय का अधिक सेवन करने से अनिद्रा की परेशानी होती है। दरअसल, इसमें कैफीन होता है, जिसका असर आपके मस्तिष्क पर पड़ता है। ऐसे में यह नींद को प्रभावित कर सकती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)