लाइव टीवी

ज्‍यादा सेब खाने के हैं ये 6 नुकसान, डॉक्टरों से दूर रखने वाला सेब डॉक्टर के पास जाने के लिए कर सकता है मजबूर

Updated Jan 22, 2021 | 13:14 IST

सेब सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है जो तमाम बीमारियों से दूर रखता है। लेकिन अत्यधिक मात्रा में सेब खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध होता है। जानते हैं एक दिन में कितने सेब सेवन करना चाहिए और क्‍यों।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
Eating Many Apples Side Effects
मुख्य बातें
  • एक दिन में दो से अधिक सेब ना खाएं
  • अत्यधिक मात्रा में सेब खाने से ब्लड शुगर लेवल में होती है तेजी से वृद्धि
  • सेब को पिछले दांतों से चबाकर खाना चाहिए

डॉक्टरों से दूर रखने वाला सेब अगर आपके जान का दुश्मन बन जाए तो। जी हां यह आपको सुनने में जरूर अटपटा सा लग रहा होगा क्योंकि हम अक्सर एक कहावत सुनते आए हैं कि एक सेब एक दिन, डॉक्टरों से रखता है दूर। यह बात सही भी है क्योंकि सेब पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसे खाने से कई बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। यह आपको तमाम खतरनाक बीमारियों से भी दूर रखता है। लेकिन सेब खाने से आपको खास सावधानियां बरतनी चाहिए। 

इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जिनकी अत्यधिक मात्रा आपके सेहत के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती है। जो आपको कई बीमारियों के चपेट में ला सकता है। इसलिए हमें एक दिन में सीमित मात्रा में सेब खाना चाहिए। तो आइए ऐसे में जानते हैं हमें एक दिन में कितने सेब खाना चाहिए और अधिक मात्रा में सेब खाने से स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव।

  1. एक दिन में ना खाएं अत्यधिक सेब : सेब विटामिन सी, पोटेशियम, फाइबर और कैल्शियम का भंडार होता है। लेकिन अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। एक दिन में औसतन एक से दो सेब सेहत के लिए लाभकारी होता है। जो आपको कई बीमारियों से निजात दिलाता है और तमाम बीमारियों से दूर रखता है। इसलिए हमें एक दिन में दो से अधिक सेब का सेवन नहीं करना चाहिए।
  2. अत्यधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है : सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह हमारे पाचनतंत्र को दुरुस्त रखता है। लेकिन अत्यधिक मात्रा में फाइबर का सेवन सेहत के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। आपको बता दें एक व्यक्ति को एक दिन में 20 से 40 ग्राम फाइबर की आवश्यकता होता है। इसलिए एक से दो सेब आपके लिए पर्याप्त होता है।
  3. ब्लड शुगर लेवल में करता है तेजी से वृद्धि : कार्बोहाइड्रेट से भरपूर सेब सेहत के लिए बेहत फायदेमंद होता है। यह हमारे चेहरे की खूबसूरती को निखारने में मदद करता है और चेहरे पर मौजूद सफेद, काले धब्बों को दूर करता है। साथ ही एक दिन में 1 से दो सेब खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। लेकिन अत्यधिक मात्रा में सेब का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। जो आपके ब्लड शुगर लेवल में तेजी से वृद्धि करता है। इसलिए एक दिन में दो से अधिक सेब का सेवन ना करें।
  4. अधिक पेस्‍ट‍िसाइड की मात्रा : फलों और सब्जियों में सबसे अधिक पेस्‍ट‍िसाइड की मात्रा में सेब को सबसे शीर्ष पर सम्मिलित किया जाता है। आपको बता दें डिपेनिलमाइन एक कीटनाशक है जो सबसे अधिक सेब में पाया जाता है। इसलिए सेब अत्यधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए।
  5. कार्ब्स की भरपूर मात्रा : अत्यधिक मात्रा में सेब खाने से आपका वजन बढ़ सकता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कार्ब्स पाया जाता है। इसलिए यदि आप एक दिन में ज्यादा सेब का सेवन करते हैं तो आपका वजन बढ़ सकता है।
  6. दांतों के लिए हो सकता है नुकसानदायक : आपको बता दें सेब अम्लीय होतो हैं, जो आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह सोडा से भी ज्यादा आपके दांतो के लिए खतरनाक होता है। इसलिए आप जब भी सेब खाएं तो इसे पीठे वाले दांतो से चबाकर खाएं। साथ ही कोशिश करें कि सेब को आप नाश्ते या खाने के साथ खाएं और एक दिन में 2 से अधिक सेब का सेवन ना करें।

सेब उन लोगों के लिए लाभकारी नहीं है जो लगातार गैस या फिर सूजन की समस्या से परेशान रहते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को अधिक मात्रा में सेब नहीं खाना चाहिए।