लाइव टीवी

Side Fat Reduction Exercise: साइड की चर्बी को कम करने के लिए रोज करें ये एक्सरसाइज, हफ्तेभर में दिखेगा असर

Updated Apr 06, 2023 | 13:42 IST

Side Fat Reduction Exercise: शरीर के हर हिस्से से चर्बी हटाने के लिए सही एक्सरसाइज करना बहुत जरुरी होता है। इसलिए आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ही कुछ कमाल की एक्सरसाइज के बारे में, जिनसे आप बहुत जल्दी साइड फैट को कम कर लेंगे।

Loading ...
Side Fat
मुख्य बातें
  • साइड प्लैंक से साइड की चर्बी को जल्दी करें कम
  • साइड प्लैंक लेग रेज से जांघों को मिलेगा आराम
  • साइड प्लैंक डिप्स कंधों और हिप्स के लिए लाभदायक

Side Fat Reduction Exercise: आजकल ज्यादातर लोग अपने बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में वो जिम से लेकर डाइट तक हर उपाय अपनाते हैं, लेकिन कई बार उचित परिणाम नहीं मिल पाता। कई बार बेली फैट कम हो जाता है, तो साइड फैट कम नहीं होता। ऐसे में वजन को हर एंगल से कम करने के लिए और शरीर के हर हिस्से से चर्बी हटाने के लिए सही एक्सरसाइज करना बहुत जरुरी होता है। इसलिए आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ही कुछ कमाल की एक्सरसाइज के बारे में, जिनसे आप बहुत जल्दी साइड फैट को कम कर लें। तो चलिए जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में-

Also Read: Benefits Of Laal Poha: ब्रेकफास्ट में लीजिए लाल पोहा, इसके फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

साइड फैट को हफ्तेभर में कम करेंगी ये एक्सरसाइज

साइड प्लैंक 

जैसा कि आप इस एक्सरसाइज के नाम से ही जान सकते हैं कि इससे साइड फैट बहुत जल्दी कम होता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले दाई ओर लेट जाएं। फिर अपने दोनों पैरों को फैलाएं। फिर पैरों को अपने हिप्स की साइड रखें। इसके बाद अपने दाएं हाथ की कोहनी कंधे के बिलकुल नीचे मैट पर रखें। अब अपने कोर को टाइट करें। इसके बाद हिप्स को ऊपर उठाएं। आधे मिनट तक हिप्स को ऐसे ही रखें। अब इसे बाएं हाथ से दोहराएं। 

साइड प्लैंक लेग रेज 

साइड की चर्बी को दूर करने की ये भी बहुत असरदार एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए कमर को सीधी करें और आगे की ओर रखें। अब अपनी एक टांग को ऊपर उठाएं। इस स्थिति में 10 सेंकेंड तक रुकें। इसके बाद अब इसी एक्सरसाइज को दूररी टांग से भी करें। 

Also Read: Bitter Gourd: इस तरह की लौकी का कभी ना करें सेवन, माना जाता है बेहद खतरनाक जहर

साइड प्लैंक डिप्स 

ये एक्सरसाइज हिप्स, कंधों और कोर मसल्स के लिए आरामदायक होती है। इसे करने के लिए साइड प्लैंक की स्थिति में आ जाएं। अब अपने हिप्स को नीचे लाएं। अब इस स्थिति में कुछ देर तक रुके रहें। फिर ऐसा ही दूसरी साइड से भी करें। ऐसा रोज 10 मिनट तक करने से साइड की चर्बी बहुत जल्दी दूर होती है। 

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)