लाइव टीवी

Symptoms of Chikungunya: आपको भी कई दिनों से हो रहा है तेज बुखार, तो ये हो सकता है चिकनगुनिया के लक्षण

Updated Jul 09, 2022 | 17:12 IST

Symptoms of Chikungunya: आजकल ज्यादातर लोग बुखार से पीड़ित है। ऐसे में यदि बुखार के साथ-साथ यदि जोड़ों में भी तेज दर्द होता है, तो भी चिकनगुनिया हो सकता है। ये इस बीमारी का एक प्रमुख लक्षण है। ये दर्द काफी दिनों तक बना रह सकता है। ऐसे में लक्षणों को पहचानकर इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है। 

Loading ...
Chikungunya
मुख्य बातें
  • कई दिनों से हो रहा है बुखार, तो हो सकता है चिकनगुनिया
  • जोड़ों में दर्द भी है इसका लक्षण
  • मांसपेशियों में खिंचाव भी हो सकता है चिकनगुनिया का लक्षण

Symptoms of Chikungunya: बरसात के दिनों में मच्छरों की वजह से चिकनगुनिया, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां फैल जाती हैं। ये बीमारी कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसे में समय रहते इन समस्याओं के लक्षणों की पहचान करके सही इलाज करना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं चिकनगुनिया के लक्षणों के बारे में, जिनकी आप पहचान करके इस बीमारी से राहत पा सकते हैं। दरअसल, दिल्ली में चिकनगुनिया ने लोगों के दिलों में डर बिठा दिया है। लगातार आ रहे चिकगुनिया के केस वाकई डरावने वाले होते हैं। तो चलिए जानते हैं चिकनगुनिया के लक्षणों के बारे में-

तेज बुखार के साथ जोड़ों में दर्द है तेज बुखार का लक्षण

तेज बुखार

यदि आपको कई दिनों से तेज बुखार हो रहा है, तो ये चिकनगुनिया का शुरुआती लक्षण हो सकता है। चिकनगुनिया में बुखार 102 डिग्री सेल्सियस से लेकर 104 डिग्री सेल्स‍ियस तक पहुंच जाता है। ये बुखार दस दिनों तक भी रह सकता है। 

Also Read: Natural painkillers ये 7 मसाले माने जाते हैं प्राकृतिक पेनकिलर्स, इमरजेंसी में तुरंत पहुंचे अपनी रसोई में

जोड़ों में तेज दर्द

बुखार के साथ-साथ यदि जोड़ों में भी तेज दर्द होता है, तो भी चिकनगुनिया हो सकता है। ये इस बीमारी का एक प्रमुख लक्षण है। ये दर्द काफी दिनों तक बना रह सकता है। कुछ लोगों जोड़ों के दर्द के साथ-साथ सूजन की शि‍कायत हो सकती है। 

रैशेज या चकत्ते हो जाना

कुछ केसेज में ये भी सामने आता है कि जिन लोगों को चिकनगुनिया हुआ है, उन्हें रैशेज या चकत्तों ककी समस्या हो जाती है। ये चकत्ते चेहरे, हथेली और जांघों पर नजर आते हैं।

Also Read: Causes of Back Pain कमर दर्द से हैं परेशान, तो आजमाएं ये उपाय, चुटकियों में मिलेगा आराम

अन्य लक्षण

  • तेज सिर दर्द
  • मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द
  • चक्कर आना और उल्टी महसूस होना भी इस बीमारी के सामान्य लक्षण हैं।

क्या हैं बचाव के तरीके

चिकनगुनिया से बचने के लिए मच्छरों को घर में होने न दें। इसके अलावा मच्छरों को खत्म करने के लिए स्प्रे या मॉस्किटो ऑयल का इस्तेमाल करें। अपने आस-पास सफाई का पूरा ध्यान रखें, साथ ही गर्मी और बरसात में पूरे कपड़े पहनकर ही रखें। 

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)