लाइव टीवी

रात के खाने में ये पांच चीजें कम करती है वजन? जानिए कैसा होना चाहिए आपका डिनर

Updated Feb 22, 2019 | 14:50 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

weight loss diet for night: रात के डिनर बहुत हल्का करना चाहिए। साथ ही आप अपने डिनर में इन पांच चीजों को शामिल कर अपना वजन घटना सकते है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspThinkstock
वेट लॉस के लिहाज से रात का डिनर काफी हल्का होना चाहिए।

नई दिल्ली: कोई भी व्यक्ति जब वजन घटाने की कवायद करता है तो उसे इस बात का ध्यान रखना होता है कि उसे आहार के रूप में कम कैलोरी लेनी है और ज्यादा कैलोरी जलानी यानी बर्न करनी हैं। दरअसल आहार के जरिए आप कैलोरी कंज्यूम करते है। जितना आप कंज्यूम करते हैं उससे ज्यादा बर्न होना जरूरी होता है तभी आपके शरीर का वजन संतुलित होगा।

मिसाल के तौर पर आपने रोजाना 500 कैलोरी कंज्यूम किया तो आपको उससे ज्यादा बर्न करना चाहिए। इसलिए लो कैलोरी फूड वजन कम करने लेना ही सही होता है। ऐसा आहार जो सुपाच्य हो और आपके शरीर में कम कैलोरी बनाएं। इसके लिए जंक फूड और तैलीय आहार से बिल्कुल परहेज करना चाहिए। रात के डिनर में या रात के खाने के दौरान इन पांच चीजों को शामिल कर आप अपना वजन घटा सकते हैं। 

  1.  सलाद डिनर के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। सलाद में न्यूट्रीएंट्स और फाइबर होते है जो आपके शरीर से चर्बी तेजी से हटाते है। यह जल्दी पचने और आहार पाचन दोनों में सहायक होता है। रात का खाना हल्का होना चाहिए। डिनर जितना लाइट होगा उतना ही आपकी सेहत के लिए अच्छा है। डिनर हल्का होने की स्थिति में आपको नींद अच्छी आती है और एसिडिटी या फिर कब्ज की भी समस्या नहीं होती है। रोजाना सलाद खाना ना सिर्फ आपको तंदुरुस्त रखता है बल्कि वजन कम करने में भी सहायक होता है।
  2. सोने से दो या तीन घंटे पहले एक ग्लास गर्म दूध पीना काफी गुणकारी होता है। यह पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है और इससे नींद भी अच्छी आती है। यह भोजन के अच्छे पाचन में भी सहायक होता है। एक ग्लास गर्म दूध पीना आपको हेल्दी रखने के साथ आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी भी हटाता है। 
  3. सेब का सिरका काफी गुणकारी होता है। यह आपके बालों और त्वचा की सेहत को बनाए रखता है और साथ ही वजन कम करने में भी मदद करता है। इसमें विटामिन ए,सी और ई, पोटेशियम, केल्शियम, मेग्निशियम, ऐसिटिक ऐसिड, एंटी-ऑक्सिडेंट, एंजाइम और अमीनो एसिड होते हैं जो सेहत के लिए काफी गुणकारी होते है। इसलिए वजन कम करने के लिए सेब के सिरके को आपको अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करना चाहिए। 
  4.  बादाम में फाइबर,एंटी-ऑक्सिडेंट जैसी चीजें होती है। यह सेहत के लिए लिहाज से काफी फायदेमंद होता है और यह मधुमेह व हार्ट अटैक की आशंकाओं को कम करता है। आप रोजाना रात को गर्म दूध के साथ या जैसे भी हो बादाम को अपने रूटीन में शामिल करें। यकीनन कुछ हफ्तों बाद आपको अपने शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होती हुए देखेंगे। बादाम आपके दिल-दिमाग दोनों के लिए अच्छा है और यह आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी भी हटाता है।
  5. कैमोमाइल चाय में एंटी-ऑक्सिडेंट होता है। रात में एक बार भी आप इस चाय को पीते है तो आपकी नींद इससे बेहतर होती है। इससे आप गहरी नींद में सोते है। साथ ही इसके सेवन से आप तनाव मुक्त होते है। एक कप कैमोमाइल चाय आपके मेटाबलिज्म को बढ़ाता है और जो आपको सेहतमंद बनाने के साथ आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी गलाता है। 

इस बात का हमेशा ध्यान रखें रात के खाने में ज्यादा फाइबर, कम कैलोरी होनी चाहिए ताकि आपका पाचन बेहतर हो। इससे मेटाबलिज्म बढ़ता है जो आपके पाचन में सहायक होने के साथ शरीर में अतिरिक्त चर्बी को बनने या जमा होने से रोकता है।

इसलिए रात का जो भी आहार लें वह पचने में हल्का और उसकी मात्रा भी कम होनी चाहिए। ताकि सोने से पहले काफी हद तक भोजन पच जाए। अंत में एक बात और रात के खाने और सोने में कम से कम तीन से चार घंटे का अंतर होना चाहिए। इससे आपके शरीर में ज्यादा चर्बी जमा नहीं होगी और नींद भी अच्छी आएगी। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी केलिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।किसी भी तरह काफिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपनेडॉक्टर से परामर्श जरूर लें।